आम आदमी पार्टी ने नगर पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव हेतु प्रत्याशियों की सूची जारी की
“नगर पंचायत चुनाव में पूरी मज़बूती और ईमानदारी के साथ उतरेगी आम आदमी पार्टी”
आम आदमी पार्टी ने नगर पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव हेतु प्रत्याशियों की सूची जारी की
रायपुर, 19 मई 2026 आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ ने प्रदेश में होने वाले आगामी नगर पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनावों के लिए अपने प्रत्याशियों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि वह इन चुनावों को पूरी गंभीरता, संगठनात्मक मजबूती और जनता के मुद्दों के साथ लड़ेगी।
दिल्ली के विधायक एवं आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के सहप्रभारी माननीय मुकेश अहलावत जी के निर्देशानुसार प्रदेश पदाधिकारियों के साथ विस्तृत मंथन, स्थानीय समीकरणों, जनस्वीकृति एवं संगठनात्मक फीडबैक के आधार पर प्रत्याशियों की सूची को अंतिम रूप दिया गया है।
पार्टी द्वारा बिलासपुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 29 से साहिल खान तथा जगदलपुर नगर निगम वार्ड क्रमांक 16 से रुबीना कुरैशी को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है।
इसी प्रकार नगर पंचायत घुमका से अध्यक्ष पद हेतु अलीशा जोशी को प्रत्याशी बनाया गया है। वार्ड प्रत्याशियों में आशुतोष नारायण सिंह, रेवती बघेल, हुमन लाल जोशी, रविन्द्र ठाकुर, विक्रम वर्मा, गोपेश्वर वर्मा, हिंसा राम वर्मा, पदमा वर्मा, दिनेश्वरी साहू, जयप्रकाश यदु, रोशन कुमार, केलेश्वरी वर्मा, पूर्णिमा वर्मा, कमली बाई वर्मा एवं सालिक राम को पार्टी ने मैदान में उतारा है।
नगर पंचायत बम्हनीडीह से अध्यक्ष पद हेतु माधव प्रसाद डडसेना को प्रत्याशी घोषित किया गया है। वहीं वार्ड प्रत्याशियों में अहमद रज़ा, कंचन चौहान, मनीराम पटेल, नत्थूलाल यादव, पृथ्वीराज चौहान, कालिंद्री जायसवाल, सुमित्रा डडसेना, दीपिका जायसवाल, रामकुमार कुम्हार एवं रामगोपाल जायसवाल को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है।
नगर पंचायत पलारी से अध्यक्ष पद हेतु कृष्ण कुमार बंजारे को उम्मीदवार बनाया गया है। वार्ड प्रत्याशियों में प्रशांत साहू, लोकेंद्र साहू, दिना राम साहू, परमिता साहू एवं वेद प्रकाश ठाकुर को पार्टी ने चुनाव मैदान में उतारा है।
वहीं नगर पंचायत शिवनन्दनपुर से अध्यक्ष पद के लिए सतपाल साहू को प्रत्याशी घोषित किया गया है तथा वार्ड प्रत्याशियों में अजय घोष, सिंधु घोष, नीरा सिंह, अविनाश सोनी, मंगरु गुप्ता, विजय पठारी एवं मोनू पठारी को अधिकृत उम्मीदवार बनाया गया है।
इस अवसर पर आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तम जायसवाल जी, अभिषेक मिश्रा जी एवं देवलाल नरेटी जी ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा घोषित सभी प्रत्याशी ईमानदार छवि, जनसंघर्ष और जनता के मुद्दों के प्रति प्रतिबद्धता रखने वाले साथी हैं। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी क्षेत्र की जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाते हुए विकास, पारदर्शिता, जवाबदेही और जनसरोकारों की राजनीति को नई दिशा देंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब पारंपरिक राजनीति से आगे बढ़कर विकल्प की राजनीति चाहती है और आम आदमी पार्टी नगर पंचायत चुनावों में जनता के विश्वास को मजबूत जनसमर्थन में बदलने का कार्य करेगी।
cg24 
