MP News
-
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मां नर्मदा की धारा चैतन्य है, इसके दर्शन मात्र से ही सभी धन्य होते हैं। माँ नर्मदा प्रदेश की जीवन रेखा है। प्रदेश का सिंचाई रकबा 48 लाख हेक्टेयर से अधिक है, जिसमें से 40 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में मां नर्मदा के जल से सिंचाई होती है। पारस पत्थर जैसे लोहे को सोना कर देता है, वैसे ही जल के पहुंचते ही सूखे खेत भी सोना ऊगलने लगते हैं।
राज्य सरकार प्रदेश में सिंचाई के रकबे का तेजी से विस्तार कर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सिंचाई सुविधा के विस्तार के लिए एक लाख 75 हजार करोड़ की धनराशि उपलब्ध कराई है, इससे प्रदेश में केन-बेतवा और पार्वती-काली सिंध-चंबल नदी जोड़ो परियोजनाएं आरंभ होंगी। इन परियोजनाओं से एक करोड़ हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई का लक्ष्य पूरा होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव हरदा जिले के छीपानेर में नर्मदा तट पर वेदगर्भा घाट के लोकार्पण अवसर पर संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हरदा जिले में एक नई आईटीआई संस्था स्वीकृत करने और गोंदागांव में सरकारी खर्चे पर सर्वसुविधा युक्त गौशाला स्वीकृत करने की घोषणा की। उन्होंने 316 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन भी किया।
कार्यक्रम में डारा इंजीनियरिंग प्रायवेट लिमिटेड के मेनेजिंग डायरेक्टर डॉ. पप्पू राम विश्नोई ने इस अवसर पर वैदिक विद्या पीठम् चिचोट के विकास के लिये 1 करोड़ रूपये देने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हरदा में हुई अग्नि दुर्घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसी विपदा में फंसे व्यक्तियों को तत्काल समुचित इलाज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस दुर्घटना के एक माह बाद ही राज्य सरकार द्वारा दूरदराज के घायल व्यक्तियों के लिए नि:शुल्क एयर एंबुलेंस संचालित करने का निर्णय लिया गया। प्रदेश में जहां हवाई पट्टी है, वहां विमान से और अन्य स्थानों पर हेलीकॉप्टर के माध्यम से एयर एंबुलेंस उपलब्ध कराने की व्यवस्था राज्य सरकार द्वारा की गई। गरीबों को भी समय पर इलाज मिले इसके लिए नि:शुल्क हवाई जहाज/हेलीकॉप्टर सेवा प्रदान की जा रही है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इसके अंतर्गत ही प्रदेश में गरीब, महिला, किसान और युवा कल्याण मिशन प्रारंभ किए जा रहे हैं। युवा कल्याण मिशन से हम वर्ष-2028 तक प्रदेश के 70 प्रतिशत युवाओं को स्वावलंबी बनाएंगे। नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के माध्यम से घर-घर गौपालन को प्रोत्साहित किया जा रहा है। गौपालन से किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में भी कार्य जारी है।
प्रख्यात विचारक श्री सुरेश सोनी ने इस अवसर पर कहा कि माँ नर्मदा हमारे लिये जीवनदायिनी है, इसे प्रदूषित न करें। नर्मदा नदी प्रदूषण मुक्त बनी रहें, यह हम सभी का दायित्व है। उन्होने कहा कि नर्मदा नदी के दोनों तटों के आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाये जाने चाहिए क्योंकि वृक्ष ही नर्मदा नदी को पोषित करते हैं। श्री सोनी ने कहा कि हमारे देश में नदियों को माँ का दर्जा दिया जाता है।
316.20 करोड़ रूपये के निर्माण कार्यों का हुआ लोकार्पण/भूमि पूजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में 316.20 करोड़ रूपये के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किया। इसमें 130.32 करोड़ रूपये लागत 21 कार्यों का भूमि-पूजन तथा 185.87 करोड़ रूपये लागत के 97 कार्यों का लोकार्पण शामिल है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्राम चिचोट कुटी में नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण द्वारा नर्मदा नदी के तट पर 11.07 करोड़ रूपये लागत से बनवाये गये घाट निर्माण का अवलोकन कर लोकार्पण किया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के 3, लोक निर्माण विभाग के 2, पीआईयू के 6, स्वास्थ्य विभाग के 3, नगरीय प्रशासन विभाग के 3 तथा विद्युत वितरण कम्पनी के 4 कार्य सहित 21 कार्यों का भूमि-पूजन हुआ।
इसी तरह जिन 97 कार्यों का लोकार्पण किया गया, उनमें महिला एवं बाल विकास विभाग के 3, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 4, लोक निर्माण विभाग के 29, पीआईयू के 6, सेतु विकास निगम का 1, लोक स्वास्थ यांत्रिकी विभाग के 52 तथा विद्युत वितरण कम्पनी व नर्मदा घाटी विकास विभाग के 1-1 कार्य शामिल है।
-
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज चार संभागों की लेंगे समीक्षा बैठक , विकास – रोड मैप पर करेंगे चर्चा 30-Dec-2024
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज चार संभागों की समीक्षा बैठक लेंगे।बता दे इसमें रीवा,शहडोल, ग्वालियर, चंबल संभाग शामिल है। सीएम दोपहर 2 बजे रीवा एवं शहडोल संभाग की बैठक लेंगे। दोपहर 3 बजे ग्वालियर एवं चंबल संभाग की समीक्षा बैठक करेंगे। सीएम मोहन लगातार अधिकारियों की बैठक ले रहे हैं।
-
मोहन कैबिनेट की बैठक आज,कई अहम प्रस्तावों पर होगी चर्चा साथ ही इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल 26-Dec-2024
भोपाल। मध्य प्रदेश में आज मोहन कैबिनेट की बैठक होगी। जिसमें कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा होगी।सीएम डॉ मोहन यादव आज सुबह 9:00 बजे भोपाल के हमीदिया रोड स्थित गुरुद्वारा पहुंचेंगे और स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। 9:25 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय जाएंगे। फिर 9:50 बजे मंत्रालय पहुंचेंगे। सुबह 10:10 बजे कैबिनेट बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे बजे भारत भवन में वीर बाल दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। 11:35 बजे कुशाभाऊ ठाकरे हॉल पहुंचेंगे। जहां मंत्री अधिकारियों के साथ मंथन करेंगे। शाम 6:30 बजे नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण नर्मदा नियंत्रण मंडल की बैठक करेंगे।
-
भोपाल। मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव दिल्ली से इंदौर आएंगे।बात दे वे आज भैंसदेही विधायक महेंद्र सिंह चौहान के घर पहुंचकर उनकी माता को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद खजुराहो जाएंगे। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की तैयारियों का जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम खजुराहो में ही करेंगे।
- सुबह 10.45 बजे दिल्ली से रवाना होंगे।
- दोपहर 12 बजे इंदौर आगमन
- 12.20 बजे चित्तोड़ा गौशाला, (सांवेर) आगमन
- 02.30 बजे भैंसदेही जिला बैतूल आगमन
- भैंसदेही विधायक महेंद्र सिंह चौहान के निजी निवास कुंड बकाजन पहुंचेंगे।
- विधायक की माताजी स्वर्गीय सुमन देवी केशरसिंह चौहान कादेवलोक गमन हुआ है। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
- इसके बाद 3.50 बजे भोपाल आएंगे।
- रात 8.30 बजे खजुराहो के लिए रवाना होंगे।
- पीएम मोदी के आगमन की तैयारियों का जायजा लेंगे।
- रात्रि विश्राम खजुराहो में ही करेंगे।
-
सीएम डॉ मोहन यादव आज बुधनी – टीकमगढ़ दौरे पर, किसान सम्मेलन और जनकल्याण पर्व में होंगे शामिल 22-Dec-2024भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज निवाड़ी और टीकमगढ़ जिले में जनकल्याण पर्व में शामिल होंगे। इन जिलों में केन-बेतवा लिंक परियोजना के तहत किसान सम्मेलन भी आयोजित किया जायेगा।मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसान सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा केन-बेतवा लिंक परियोजना के भूमि-पूजन और परियोजना से होने वाले लाभ को साझा करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा दोनों जिलों में विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण भी किया जायेगा।
-
भोपाल :- राजधानी भोपाल में बीते कुछ दिनों से आयकर विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है। जिससे शहर में गलत तरीके से पैसे कमाने वालों के बीच अफरा तफ़री मची हुई है। अब गुरुवार - शुक्रवार आयकर विभाग को बड़ी कामयाबी मिली है। भोपाल के मेंडोरी के जंगल से आयकर की टीम ने करीब 52 किलो सोना बरामत किया है, जिसकी कीमत 40 करोड़ 47 लाख बताई जा रही है। माना जा रहा है कि ये IT रेड भोपाल की अब तक की सबसे बड़ी रेड है।
पुलिस और IT की संयुक्त कार्रवाई
मिली जानकारी के अनुसार मेंडोरा में एक लावारिस इनोवा कर खड़ी होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस और आयकर विभाग ने पूरी सावधानी के साथ रात के 2 बजे यहां छापा मारा। इस दौरान कार में 2 बैग मिले जिसमें सोना ही सोना था। आयकर विभाग और पुलिस के 100 कर्मी इस रेड में साथ थे।
कौन है इस धन का मालिक?
माना जा रहा है कि रेड से बचने के लिए इस सोना को ठिकाने लगाने की तैयारी हो रही थी उसके पहले ही इसे पकड़ लिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो कार ग्वालियर के किसी व्यक्ति के नाम रजिस्टर है। हालांकि यह भी माना जा रहा है कि इस सोने के तार भोपाल के ही किसी पूर्व अफसर से जुड़े हैं।
भोपाल के 49 ठिकानों पर IT ने मारा था रेड
मध्य प्रदेश में बीते तीन दिनों से बिल्डरों के खिलाफ आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है। पहले ही दिन भोपाल के 49 ठिकानों में IT ने मारा था। जिसमें त्रिशूल कंस्ट्रक्शन, क्वालिटी ग्रुप और ईशान ग्रुप के नाम प्रमुख थे। इस रेड में करीब 10 करोड़ रुपए भी जब्त किए गए थे। आयकर विभाग की कार्रवाई नीलबड़, MP नगर, कस्तूरबा नगर और 10 नंबर मार्केट जैसे स्थान शामिल हैं।
-
भोपाल। मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव आज इंदौर दौरे पर रहेंगे। जहां वे महू में डॉ. बी.आर. अम्बेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय के 6वें दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगे।भोपाल की प्रशासन अकादमी में IAS सर्विस मीट का शुभारंभ करेंगें सीएम, दोपहर बाद विधानसभा पहुंचेंगे डॉ मोहन यादव । मालवा के सुसनेर में सोलर पार्क का लोकार्पण करेंगे अटल बिहारी कॉलेज इंदौर में विकास कार्यों का लोकार्पण – भूमिपूजन इसके बाद इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में भक्त निवास भवन का उद्घाटन करेंगे।
-
भोपाल | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों का स्त्रोत आहार ही है। आहार की शुद्धता इसकी महत्ता को कई गुना बढ़ा देती है। आहार की शुद्धता का महत्व बताते हुए भगवान श्रीकृष्ण ने श्रीमद्भगवद् गीता में कहा है कि शुद्ध आहार से ही विचार की शुद्धता संभव है। अक्षय पात्र फाउंडेशन इस दृष्टि से स्कूली बच्चों को मध्यान्ह भोजन के माध्यम से नवजीवन परोस रही है। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा शिक्षा के लिए भरपूर भोजन के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की प्रशंसा की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के अंतर्गत भोपाल नगरीय क्षेत्र में एक करोड़ से अधिक मध्यान्ह भोजन प्रदाय अवसर पर रोहित नगर स्थित परिसर में अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री भोजन बनाने और वितरित करने की प्रक्रिया में हुए सहभागी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अक्षय पात्र परिसर में आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने झंडी दिखाकर भोजन वितरण वाहनों को रवाना किया तथा 10 स्कूली बच्चों को प्रतीक स्वरूप मध्यान्ह भोजन वितरित भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का अंगवस्त्रम तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिवादन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के केंद्रीकृत किचन में पहुंचकर भोजन बनाने की स्वचालित प्रक्रिया का अवलोकन किया। वे दाल-रोटी बनाने की प्रक्रिया में सहभागी भी हुए। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के अंतर्गत भोपाल नगरीय क्षेत्र की शासकीय शालाओं को इस बेस किचन से ही मध्यान्ह मध्यान भोजन सप्लाई होता है। कार्यक्रम में पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल, परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह, पंचायत और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राधा सिंह उपस्थित थीं। इस अवसर पर अक्षय पात्र फाउंडेशन की गतिविधियों पर लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई।
भोपाल के 645 स्कूलों को उपलब्ध कराया जा रहा है शुद्ध, पौष्टिक और गुणवत्तायुक्त मिड-डे मील
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा 76 कर्मचारियों की टीम और 38 वाहनों के माध्यम से भोपाल के 645 स्कूलों को शुद्ध, पौष्टिक और गुणवत्तायुक्त मिड-डे मील उपलब्ध कराया जा रहा है। एक साथ 40 हजार रोटियां तैयार करना, दाल और सब्जी बनाने में भी मशीनीकृत प्रक्रियाएं अपनाना अभिभूत करने वाला है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि संतवृंद के माध्यम से भोजन बनाने की इस प्रक्रिया से पवित्र भाव का संचार भी होता है। अक्षय पात्र फाउंडेशन का यह संकल्प आने वाले समय में बेहतर स्वास्थ्य और शुद्ध मानसिकता वाले समाज के निर्माण में सहायक होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एचइजी लिमिटेड के चेयरमेन और मैनेजिंग डायरेक्टर रवि झुनझुनवाला, अक्षय पात्र फाउंडेशन के संस्थापक और चेयरमेन पद्मश्री मधु पंडित दासा और भोपाल कलस्टर के अध्यक्ष आचार्य रतन दासा सहित फाउंडेशन के सभी सहयोगियों और कर्मचारियों का इस पुनीत सेवा के लिए अभिवादन किया।
पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री ने किया संबोधित
See also मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे विजयपुर से लाड़ली बहनों के खाते में पैसे ट्रांसफरपंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा शालाओं में विद्यार्थियों को पौष्टिक और स्वादिष्ट आहार उपलब्ध करा रहा है। फाउंडेशन द्वारा बच्चों की रूचि अनुसार भोजन से बच्चों को शालाओं से जोड़े रखने में भी मदद मिल रही है।
-
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शहडोल, मऊगंज और दिल्ली दौरे पर रहेंगे।जारी कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11 बजे सरसी आइलैंड रिसोर्ट का लोकार्पण करेंगे। ब्यौहारी विधानसभा में आमसभा लेंगे। 31.68 करोड़ की लागत के 22 विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और 320.17 करोड़ रु के 40 विकास कार्यों का करेंगे भूमि पूजन करेंगे। 1 बजे मऊगंज पहुंचेगे। इसके बाद सीतापुर हनुमना सूचना दबाव सिंचाई परियोजना का भूमिपूजन करेंगे। साथ ही विद्युत सब स्टेशन तीलिया हनुमना का लोकार्पण करेंगे। सिविल अस्पताल में 200 बिस्तर उन्नयन कार्य का लोकार्पण भी करेंगे। मुख्यमंत्री 5 बजे दिल्ली पहुंचेंगे। जिसके बाद रात 9 बजे भोपाल लौटेंगे।
-
BREAKING : 16 दिसंबर से शुरू होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र, जानिए कितने दिन का होगा सेशन 11-Dec-2024
भोपाल : मध्यप्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र की घोषणा हो गई है, विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 से 20 दिसंबर तक चलेगा, वहीं पुलिस कमिश्नर ने विधानसभा सत्र को लेकर कड़ी सुरक्षा को लेकर आदेश जारी किए है, जारी आदेश के मुताबिक, धारा 163 के अंतर्गत विधानसभा भवन के आसपास प्रदर्शन एवं जुलूस प्रतिबंधित रहेगा।
देखें आदेश –
-
भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यकाल का एक साल पूरा हो गया है।सीएम डॉ. मोहन यादव आज लाडली बहना योजना की राशि जारी करेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे सीएम हाउस में बैठक करेंगे। सरकारी यात्री परिवहन सेवा प्रारंभ करने को लेकर यह बैठक होगी। 11 बजे मुख्यमंत्री लाल परेड में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसी कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि का वितरण करेंगे। कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। सीएम दोपहर 2:30 बजे खरगोन पहुंचेगे, जहां वह ग्रामीण प्रौद्योगिकी पर राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन एवं किसान अधिवेशन में शामिल होंगे। इसके बाद संत सियाराम बाबा आश्रम जाकर बाबा के स्वास्थ्य का हाल-चाल जानेंगे। शाम को उज्जैन में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में शामिल होंगे। रात्रि विश्राम उनका उज्जैन में ही रहेगा।
-
Crime : रिटायर्ड फौजी ने पत्नी को गोली मार कर खुद को मारी गोली, लाइसेंसी पिस्तौल से चलाई गोलियां 10-Dec-2024
Mp Crime News : यह दुखद घटना मुरैना जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के विक्रम नगर में हुई। जहाँ एक पूर्व सैनिक ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से पहले अपनी पत्नी को गोली मार दी और फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के दौरान दोनों बच्चों ने भागकर अपनी जान बचाई। आरोपी पूर्व सैनिक ने लगभग 5 साल पहले सेना से सेवानिवृत्ति ली थी। नगर पुलिस अधीक्षक और अन्य पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। घटना के पीछे का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है, और पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।