बिलासपुर जेल में नवरात्रि की भक्ति, एसपी-कलेक्टर ने कैदियों को दिया नई शुरुआत का संदेश

बिलासपुर जेल में नवरात्रि की भक्ति, एसपी-कलेक्टर ने कैदियों को दिया नई शुरुआत का संदेश

बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट

बिलासपुर। नवरात्रि का पर्व आस्था, भक्ति और आत्मचिंतन का प्रतीक है। इसी भावना के साथ बिलासपुर जेल में भी नवरात्रि का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर एसपी और कलेक्टर जेल पहुंचे, जहां उन्होंने कैदियों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उन्हें जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की प्रेरणा दी।

मुलाकात के दौरान अधिकारियों ने कैदियों को समझाइश देते हुए कहा कि बीते समय में जो गलतियां हुई हैं, उनसे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। जब मां दुर्गा की शरण में बैठकर आत्मचिंतन कर रहे हैं, तो संकल्प लें कि जेल से बाहर निकलने के बाद एक नई शुरुआत करेंगे और समाज में एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपना जीवन व्यतीत करेंगे।

अधिकारियों का संदेश साफ था कि बीती गलतियों को पीछे छोड़कर अच्छे विचारों और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना ही जीवन का सही रास्ता है। नवरात्रि के इस पावन अवसर पर कैदियों को सुधार, आत्मविश्वास और नई जिंदगी की ओर कदम बढ़ाने की प्रेरणा दी गई। इस मौके पर जेल अधीक्षक खो  मेश मांडवी एवं जेल के कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे .