बस्तर मुन्ने एवं सुशासन तिहार अंतर्गत कलस्टर स्तरीय शिविरों का होगा आयोजन

बस्तर मुन्ने एवं सुशासन तिहार अंतर्गत कलस्टर स्तरीय शिविरों का होगा आयोजन

 राज्य शासन के मंशानुरूप शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से “बस्तर मुन्ने” एवं सुशासन तिहार कार्यक्रम के तहत कलस्टर स्तरीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 18 मई को ग्राम पंचायत विश्रामपुरी, कोटपाड़, सिंगनपुर और अनतपुर में शिविर आयोजित होंगे।
उक्त शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु मौके पर ही आवेदन प्राप्त कर उनका निराकरण किया जाएगा।
जनपद पंचायत बड़ेराजपुर अंतर्गत विश्रामपुरी (ब) में आयोजित कलस्टर स्तरीय शिविर में ग्राम विश्रामपुरी अ, रोगाडीही, बीरापारा, फरसाडीही, विश्रामपुरी ब, जिर्रापारा, खरगांव शामिल होंगे।
जनपद पंचायत फरसगांव अंतर्गत कोटपाड़ में आयोजित कलस्टर स्तरीय शिविर में ग्राम कोरई, गोड़मा, तोरण्ड, बोथा, पावड़ा कोटपाड़, खण्डसरा, मड़कड़ा, नेट, मांदागांव शामिल होंगे।
जनपद पंचायत केशकाल अंतर्गत सिंगनपुर में आयोजित कलस्टर स्तरीय शिविर में ग्राम निराछिन्दली, उन्दरी, नारना, सिंगनपुर, गुलबापारा, गारका, बंधापारा, तुतारी, टाटीरास, आंवरी के ग्रामीण शामिल होंगे।
जनपद पंचायत माकड़ी अंतर्गत  अनतपुर में आयोजित कलस्टर स्तरीय शिविर में ग्राम एरला, गागड़ा, गुमड़ी, सिवनी, अनतपुर, बीजापुर, हिरलाभाट, छोटेघोड़सोड़ा, बड़ेघोड़सोड़ा के ग्रामीण शामिल होंगे।