जनसमस्याओं के समाधान के लिए हर समय तत्पर हैं विधायक पुरन्दर मिश्रा

जनसमस्याओं के समाधान के लिए हर समय तत्पर हैं विधायक पुरन्दर मिश्रा

जनसमस्याओं के समाधान के लिए हर समय तत्पर हैं विधायक पुरन्दर मिश्रा

राजा तालाब क्षेत्र में जलभराव की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे, विधायक पुरन्दर मिश्रा अधिकारियों को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश

रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरन्दर मिश्रा ने लगातार हो रही बारिश के बीच आमजन की परेशानियों को गंभीरता से लेते हुए पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड क्रमांक-34 के राजा तालाब क्षेत्र का तत्काल दौरा किया। जलभराव की सूचना मिलते ही विधायक श्री मिश्रा बिना विलंब मौके पर पहुंचे और नाला अवरुद्ध होने तथा बारिश का पानी भर जाने से उत्पन्न स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान विधायक पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि जनता की सुरक्षा, सुविधा और समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने मौके से ही नगर निगम के जोन आयुक्त सुश्री दिव्या चंद्रवंशी को आवश्यक निर्देश देते हुए जलनिकासी की व्यवस्था तत्काल दुरुस्त करने, नालों की सफाई में तेजी लाने तथा जलभराव से प्रभावित नागरिकों को शीघ्र राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।

विधायक श्री मिश्रा ने अधिकारियों से कहा कि बारिश के मौसम में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने आश्वस्त किया कि रायपुर उत्तर विधानसभा के प्रत्येक वार्ड की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जहां भी आवश्यकता होगी, वहां प्रशासन के साथ मिलकर तत्काल राहत कार्य सुनिश्चित किए जाएंगे।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अकबर अली, शंकर नगर पूर्व मंडल अध्यक्ष  अनूप खेलकर, वार्ड के छाया पार्षद  ज्ञानचन्द चौधरी सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।