भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं रायपुरवासियों ने मनाया संजय श्रीवास्तव का जन्मदिवस*

भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं रायपुरवासियों ने मनाया संजय श्रीवास्तव का जन्मदिवस*

*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने दी बधाई*
छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव का जन्मदिवस शुक्रवार को उनके निवास न्यू शांति नगर, रायपुर में उत्साह, आत्मीयता और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा के प्रमुख नेताओं, जनप्रतिनिधियों, समर्थक कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में रायपुरवासियों ने उनके निवास पहुंचकर श्रीवास्तव को जन्मदिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
संजय श्रीवास्तव के जन्मदिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी तथा पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी ने दूरभाष पर उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। वहीं, उनके निवास पर दिनभर शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने श्रीवास्तव के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी।
इस अवसर पर श्री संजय श्रीवास्तव ने सभी आगंतुकों, भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं रायपुरवासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जन्मदिवस के अवसर पर आप सभी का स्नेह, आशीर्वाद और शुभकामनाएं मेरे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। आप सभी ने अपना बहुमूल्य समय निकालकर जिस आत्मीयता और अपनत्व के साथ मुझे शुभकामनाएं दीं, उसके लिए मैं हृदय से आभारी हूं। आपका स्नेह और विश्वास मुझे निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
श्रीवास्तव ने कहा कि जनसेवा और संगठन के प्रति समर्पण ही उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों का विश्वास, सहयोग और स्नेह उन्हें समाज एवं प्रदेश के हित में निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि वे भविष्य में भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जनता की सेवा तथा संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करते रहेंगे।
इस अवसर पर रापुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, अपेक्स बैंक के अध्यक्ष केदार गुप्ता, श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष योगेशदत्त मिश्रा, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज, हज कमेटी अध्यक्ष मिर्जा एजाज बेग, छगन मूंदड़ा, कांतिलाल बोथरा, रमेश सिंह ठाकुर, मखमूर खान, पूर्व अध्यक्ष पिछड़ वर्ग डॉ. सियाराम साहू, अशोक बजाज, पार्षद अमर गिदवानी, अनामिक सिंह, राजेश गुप्ता, गोपेश साहू, यादराम साहू, खेम कुमार सेन, मोहन साहू, देवदत्त द्विवेदी, श्वेता विश्वकर्मा, प्रभा विश्वकर्मा, बद्री गुप्ता, सचिन मेघानी, रमेश सपहा, महेन्द्र खोड़ियार, खगपति सोनी, भोला राम साहू, नंद किशोर साहू, अनंति गोलछाा, प्रदीप वर्मा, संतोष साहू, आशु चंद्रवंशी, मित्रांसा धीमान, राजू राघवानी, महेश धु्रव, गोपाल सोना, कैलाश बेहरा, आलोक ठाकूर, ओमप्रकाश देवांगन, राजेश साहू, ओमप्रकाश साहू,, अनूप खेलकर, राम प्रजापति, संजय कश्यप, विकास अग्रवाल, महेन्द्र पंडित, मोनू साहू, संतोष साहू, शिव सोनपिपरे, भाजपा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में उत्साह, आत्मीयता और अपनत्व का वातावरण बना रहा।