स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ दौरे पर केदार कश्यप का पलटवार, कांग्रेस पर साधा निशाना

स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ दौरे पर केदार कश्यप का पलटवार, कांग्रेस पर साधा निशाना

स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ दौरे पर केदार कश्यप का पलटवार, कांग्रेस पर साधा निशाना

बीजेपी की छत्तीसगढ़ प्रभारी स्मृति ईरानी के प्रदेश दौरे को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस की ओर से स्मृति ईरानी के स्वागत को महंगे शक्कर और सिलेंडर के मुद्दे से जोड़कर तंज कसे जाने पर वन मंत्री केदार कश्यप ने पलटवार किया है।

केदार कश्यप ने स्मृति ईरानी को महिला शक्ति का प्रतीक बताते हुए कहा कि उनका छत्तीसगढ़ आना प्रदेश के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि स्मृति ईरानी ने देश का नाम रोशन किया है और अब प्रदेश प्रभारी के तौर पर उनका आगमन हो रहा है।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मंत्री ने कहा कि स्मृति ईरानी के आने से कांग्रेस को तकलीफ होना स्वाभाविक है। उन्होंने कांग्रेस की नीतियों को मौजूदा राजनीतिक हालात के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए पार्टी को अपनी नीतियों पर चिंता करने की नसीहत दी।