राज्य सरकार डीजल-पेट्रोल वेट मुक्त करें - दीपक बैज
मोदी राज में महंगाई बेतहाशा बढ़ गयी
आज देश की जनता महंगाई से जूझ रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम पिछले एक पखवाड़े में 8 रू. से 9 रू. तक बढ़ गया। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के कारण यात्री बस का किराया बढ़ गया, ट्रांसपोर्ट एवं टैक्सी का किराया बढ़ गया। राशन सामाग्री, सब्जियां रोजमर्रा की वस्तुएं महंगी हो गयी है। रसोई का बजट बिगड़ गया है। रसोई गैस एवं कमर्शियल गैस के दाम बढ़ गये। पेट्रोल-डीजल के दाम कुछ दिनों में केन्द्र सरकार और बढ़ायेगी। 100 दिन में महंगाई कम करने का वादा कर सरकार में आयी मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश में महंगाई चरम पर पहुंच गयी है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि राज्य सरकार पेट्रोल 27.02 प्रतिशत वैट की वसूली करती है। डीजल पर 25 प्रतिशत वैट तथा 2 रू. सेस वसूलती है। यह राज्य की जनता पर अत्याचार है, सरकार इस पर कटौती करेगी तो राज्य में पेट्रोल-डीजल लगभग 27 से 28 रू. तक सस्ता हो सकता है। हम राज्य सरकार से मांग करते है कि राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों को वैट से मुक्त करें, ताकि प्रदेश की जनता को पेट्रोल-डीजल सस्ता मिल सके।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि डीजल संकट एवं महंगाई के चलते ट्रांसपोर्ट, यात्री परिवहन सेवा, खेती-किसानी, उद्योग, होटल, व्यवसायी सभी परेशान है। इस कठिन समय में सरकार पेट्रोल-डीजल से राजस्व अर्जित करने का मोह छोड़े, जनता को महंगाई से राहत देने कड़े कदम उठाये। जनहित में तत्काल पेट्रोल-डीजल के वैट टैक्स छूट का आदेश दे। सरकार की प्राथमिकता मुनाफाखोरी नहीं जनता को राहत देना होना चाहिए। टैक्स कमी होने से व्यापार - व्यवसाय में तेजी आयेगी। बिजली के दाम भी कम होंगे। रोजगार छीनने का भय खत्म होगा।
cg24 
