मिट्टी तेल वितरण में भाजपा सरकार की नाकामी उजागर, गरीबों के हक का केरोसिन भी नहीं पहुंचा पा रही सरकार

मिट्टी तेल वितरण में भाजपा सरकार की नाकामी उजागर, गरीबों के हक का केरोसिन भी नहीं पहुंचा पा रही सरकार
मिट्टी तेल वितरण में भाजपा सरकार की नाकामी उजागर, गरीबों के हक का केरोसिन भी नहीं पहुंचा पा रही सरकार


 छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सत्यप्रकाश सिंह ने प्रदेश में महंगी मिट्टी तेल और वितरण व्यवस्था को लेकर कहा कि राज्य सरकार की गरीबो के प्रति अनदेखी और कुप्रबंधन के कारण गरीब परिवारों को मिलने वाला मिट्टी तेल भी आज उन तक नहीं पहुंच पा रहा है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि प्रदेश में बड़ी मात्रा में मिट्टी तेल का आवंटन होने के बावजूद उसका उठाव और वितरण नहीं हो सका। महंगे दाम कि वजह से आवंटित तेल भी राशन दुकानों में उपलब्ध नहीं है। एक तरफ भाजपा सरकार ने सिलेंडर की कमी का हवाला देकर गरीब लोगों को राहत देने के नाम पर मिट्टी तेल उपलब्ध कराने की बात कही थी, लेकिन हकीकत यह है कि जो जनता पहले से ही महंगी गैस, पेट्रोल, डीजल, बिजली के दाम से परेशान है, वो 100 रूपए/किलोलीटर मिट्टी तेल कैसे वहन कर सकती है, यह स्थिति बताती है कि सरकार गरीबों की मूलभूत जरूरतों के प्रति कितनी असंवेदनशील है, इसलिए महंगे दाम के कारण लोग इसे खरीद ही नहीं पा रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि एक ओर सरकार गरीबों को राहत देने के बड़े-बड़े दावे करती है, वहीं दूसरी ओर राशन व्यवस्था से जुड़ी आवश्यक वस्तुएं भी लोगों तक नहीं पहुंच पा रही हैं। जिन परिवारों को मिट्टी तेल की आवश्यकता है, उन्हें सरकारी तंत्र और सरकार कि अनदेखी का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। ऐसी स्तिथि में सरकार को तत्काल सभी जिलों में मिट्टी तेल के दाम,आवंटन, उठाव और वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए ताकि  गरीब परिवारों को निर्धारित मात्रा में मिट्टी तेल उपलब्ध हो सके।