जिला अध्यक्षों की शिकायत ने खोली भाजपा सरकार की पोल, जनता के काम नहीं हो रहे - कांग्रेस
रायपुर/26 अगस्त 2026। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि प्रदेश भाजपा कि संगठनात्मक बैठक में जिला अध्यक्षों के द्वारा अपने ही मंत्रियों पर जनता से जुड़े मुद्दों पर अपने प्रभार क्षेत्र में कार्य न करने पर सवाल उठाना दर्शाता है कि इस सरकार से जनता ही नहीं अपितु उनके कार्यकर्ता भी नाराज है।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि भाजपा की बैठक के दौरान संगठन महामंत्री के द्वारा यह कहना की प्रभारी मंत्री अपने क्षेत्र में जाएं और जनता से जुड़े मुद्दों पर काम करें इससे यह स्पष्ट होता है कि 3 साल होने को हो रही इस सरकार में अब इनके पार्टी के बड़े नेता जिला अध्यक्ष और कार्यकर्ता तक यह मानते हैं कि जनता से जुड़े मुद्दे चाहे वह बिजली रेट की बात हो या स्मार्ट मीटर की उस पर संज्ञान ना लेते हुए,प्रदेश के मंत्री अपने ही पार्टी के जिला अध्यक्षों के द्वारा सवाल उठाने के बाद भी आंख मूंद कर बैठे हैं! इससे स्पष्ट होता है कि सुशासन की सरकार बोलने वाले सिर्फ प्रचारों के माध्यम से जनता को यह भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं की जनता के काम और उनके मूलभूत सुविधाओं पर यह सरकार काम कर रही है।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि जब से यह सरकार बनी है तब से हर एक वर्ग इस सरकार के खिलाफ आंदोलन करने को मजबूर है चाहे वह किसान हो खाद बीज के लिए, छात्र रोजगार के लिए, कर्मचारी नियमितीकरण के लिए, उपभोक्ता बिजली के स्मार्ट मीटर के लिए और अब तो जेन-अल्फा भी सड़कों पर उतर के स्कूल और शिक्षकों की मांग को लेकर आंदोलन करने को मजबूर है और अब इनके कार्यकर्ताओं और जिला अध्यक्षों के द्वारा यह कहना की प्रभारी मंत्री अपने कार्य क्षेत्र में आते नहीं है एवं उनके और जनता के काम नहीं हो रहे हैं इससे इस सरकार की और उनके मंत्रियों के जनता के प्रति जवाबदेही को लेकर इनकी लापरवाही साफ दिखती है।


