रायपुर में स्वास्थ्य क्रांतिः ओमेगा हैदराबाद और श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल्स के बीच बड़ी साझा पहल........ 

रायपुर में स्वास्थ्य क्रांतिः ओमेगा हैदराबाद और श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल्स के बीच बड़ी साझा पहल........ 

रायपुर में स्वास्थ्य क्रांतिः ओमेगा हैदराबाद और श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल्स के बीच बड़ी साझा पहल........ 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में आज एक बड़े एवं ऐतिहासिक अध्याय की शुरुआत हो गई है। हैदराबाद के प्रसिद्ध ओमेगा हॉस्पिटल्स और रायपुर के प्रतिष्ठित श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल्स ने एक साथ मिलकर ओमेगा मेडिशाइन हॉस्पिटल्स के रूप में एक नए सुपर स्पेशियलिटी एवं अत्याधुनिक चिकित्सा केंद्र के निर्माण का ऐलान किया है।
11 अक्टूबर को आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में ओमेगा मेडिशाइन एसोसिएशन के औपचारिक शुभारंभ के साथ ही एक भव्य एवं संपूर्ण कैंसर देखभाल केंद्र (Comprehensive Cancer Care Centre) की आधारशिला रखी गई। इस पहल का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ के मरीजों को जटिल बीमारियों के इलाज के लिए बार-बार दिल्ली, मुंबई या हैदराबाद जैसे महानगरों की दौड लगाने से राहत दिलाना है। मल्टीस्पेशियलिटी से रोबोटिक सर्जरी तकः अब एक ही छत के नीचे सब कुछ इस साझा पहल के तहत ओमेगा हॉस्पिटल्स की वर्षों की राष्ट्रीय विशेषज्ञता और आधुनिक चिकित्सा तकनीक को मेडिशाइन हॉस्पिटल्स की स्थानीय पहुंच और अनुभवों के साथ जोडा गया है।
छत्तीसगढ़ में कैंसर के बढ़ते मामलों पर बड़ा प्रहार राज्य में कैंसर के आंकड़े तेजी से बढ़े हैं। आंकड़ों के अनुसार, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2024 में 30,763 और वर्ष 2025 में 31,553 कैंसर मरीज दर्ज किए गए थे। वहीं अप्रैल 2024 से जून 2026 के बीच ही 17,611 नए मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें मुख्य रूप से मुख, फेफड़े, स्तन, सर्वाइकल, पेट और गले का कैंसर शामिल है। इस चुनौती से निपटने के लिए ओमेगा मेडिशाइन द्वारा एक श्एकीकृत कैंसर केयर मॉडलः तैयार किया जा रहा है। शीघ्र पहचानः स्क्रीनिंग, जागरूकता और मॉलेक्यूलर डायग्नोस्टिक्स। संपूर्ण ऑन्कोलॉजीः मेडिकल, सर्जिकल, रेडिएशन एवं हेमाटो-ऑन्कोलॉजी।
सहायक देखभालः पोषण सलाह, दर्द प्रबंधन (Pain Management), पैलिएटिव केयर और मनोसामाजिक सहयोग।
छत्तीसगढ़ बनेगा विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं का नया केंद्र, ओमेगा हॉस्पिटल्स हैदराबाद की राष्ट्रीय विस्तार यात्रा में अहम कड़ी डॉ. मोहन वामसी जी (Managing Director of Omega Hospital Hyderabad) ओमेगा हॉस्पिटल्स, हैदराबाद की उत्कृष्टता, उन्नत चिकित्सा तकनीक एवं विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ देश के प्रत्येक राज्य तक पहुँचे। इसी दूरदर्शी सोच को साकार करने की दिशा में छत्तीसगढ़ एक महत्वपूर्ण और गौरवशाली कड़ी बनने जा रहा है। ओमेगा हॉस्पिटल्स हैदराबाद और श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल के इस साझा प्रयास से छत्तीसगढ़ सहित पूरे मध्य भारत में विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाओं, आधुनिक तकनीक एवं विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाओं को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का मार्ग प्रशस्त होगा। यह पहल क्षेत्र के लोगों को अपने ही प्रदेश में उन्नत एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
मरीजों को भटकना नहीं पड़ेगा ओमेगा मेडिशाइन हॉस्पिटल्स के चिकित्सा निदेशक डॉ. सुशील शर्मा एवं प्रबंध निदेशक श्रीमती कात्यायनी शर्मा के मार्गदर्शन में इस परियोजना की शुरुआत की गई है। डॉ. शर्मा ने बताया कि हमारा मुख्य उद्देश्य एक ऐसी समन्वित व्यवस्था बनाना है जहाँ मरीज को इलाज के लिए अलग-अलग विभागों या दूसरे राज्यों के चक्कर न काटने पड़ें। आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनशीलता जोड़कर मरीज और उनके परिजनों को पूरे इलाज के दौरान संबल और भरोसा दिया जाएगा। 13 राज्यों का राष्ट्रीय अनुभव अब रायपुर में उल्लेखनीय है कि ओमेगा हॉस्पिटल्स वर्ष 2010 से कैंसर व जटिल रोगों के इलाज में अग्रणी रहा है और देश के 13 राज्यों में इसके 33 से अधिक केंद्र संचालित हैं।
इस सहयोग से ओमेगा मेडिशाइन अस्पताल में कैंसर के जांच और उपचार की विश्वस्तरीय मशीनो की सुविधा छत्तीसगढ़ राज्य के मरीजों को मिलेगी, ताकि उन्हें दूसरे स्थान पर जाने की आवश्यकता न हो।