मानवता हुई शर्मसार : 9 साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, 58 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
मगरलोड़। मगरलोड़ में एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां 9 साल की एक मासूम बच्ची के साथ 58 वर्षीय अधेड़ ने दुष्कर्म करने की कोशिश की। इस घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना वाले दिन भी बच्ची की तरह फूल तोड़ने के लिए आरोपी के घर गई थी, तभी उसने घर को सुनसान देखकर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। जिसके बाद मासूम ने अपने परिजनों को पूरी घटना बताई, जिसके बाद गुस्साए परिजन मगरलोड़ थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कराई।
बताया गया कि, आरोपी रामाकांत पटेल मगरलोड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्रेसर के पद पर कार्यरत था। वहीं अधेड़ के इस घिनौने कृत्य को लेकर आसापास के क्षेत्र में भी आक्रोश फैल गई और लोगों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
cg24 Aug 16, 2026 264
cg24 Aug 16, 2026 172
cg24 Aug 20, 2026 144
cg24 Aug 15, 2026 97
cg24 Aug 15, 2026 86
News Desk Aug 6, 2023 621
