Murder : पहले शराब पार्टी की, फिर नशेड़ी पति ने टांगी से किया पत्नी का मर्डर, सुबह नींद खुली तो उड़े होश
मिली जानकारी के अनुसार, मृतिका रानिया शराब पीने की आदी थी। शनिवार की रात दोनों ने शराब पी और फिर आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने टांगी की बेंत से पत्नी के सिर और पेट पर वार कर दिया। पत्नी घायल अवस्था में पड़ी रही और आरोपी वहीं सो गया।
सुबह आरोपी पति के उड़े होश
सुबह जब शराब का नशा उतरने के बाद उसने देखा, तो आरोपी पति के होश उड़ गए, पत्नी की मौत हो चुकी थी। पड़ोसियों की सूचना पर कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी पति को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त टांगी को जब्त कर लिया।
cg24 Oct 6, 2026 193
cg24 Oct 8, 2026 66
cg24 Oct 6, 2026 56
cg24 Oct 7, 2026 43
cg24 Oct 6, 2026 39
News Desk Aug 6, 2023 709
