सभी नालों की बारिश के पूर्व तल्ले तक पूर्ण सघन सफाई अभियानपूर्वक करवाकर सुगम निकास कायम करने दिए सख्त निर्देश

सभी नालों की बारिश के पूर्व तल्ले तक पूर्ण सघन सफाई अभियानपूर्वक करवाकर सुगम निकास कायम करने दिए सख्त निर्देश

आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने फील्ड पर निकलकर प्रधानमंत्री आवास योजना परिसर कचना, अरमान नाला, अणुव्रत नाला, कविता नगर, भावे नगर, चंडी नगर, राजीव नगर, अनुपम नगर नाला, जगन्नाथ नगर पंडरी नाला में बारिश पूर्व सफाई अभियान का अधिकारियों सहित किया औचक निरीक्षण, सभी नालों की बारिश के पूर्व तल्ले तक पूर्ण सघन सफाई अभियानपूर्वक करवाकर सुगम निकास कायम करने दिए सख्त निर्देश

रायपुर - आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त  संबित मिश्रा ने प्रधानमंत्री आवास योजना परिसर कचना नाला, राजातालाब अरमान नाला, अणुव्रत नाला, कविता नगर, भावे नगर, चंडी नगर, राजीव नगर, अनुपम नगर, जगन्नाथ नगर पंडरी नाला में बारिश पूर्व सफाई अभियान का औचक निरीक्षण फील्ड में निकलकर प्रत्यक्ष सम्बंधित नगर निगम अधिकारियों सहित किया. 
आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने सम्बंधित नगर निगम अधिकारियों को नालों की तल्ले तक पूर्ण सघन सफाई करवाकर बारिश के पूर्व सभी नालों के सम्पूर्ण क्षेत्र में सुगम निकास प्रबंधन सुनिश्चित करवाने के कड़े निर्देश नाला सफाई अभियान की स्थल समीक्षा के दौरान अधिकारियों को दिए.
आयुक्त द्वारा किये गए औचक निरीक्षण के दौरान नगर निगम  अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय, , जोन कमिश्नर डॉ दिव्या चंद्रवंशी, श्री राकेश शर्मा, सम्बंधित जोन कार्यपालन अभियंताओं, जोन स्वास्थ्य अधिकारियों की फील्ड पर उपस्थिति रही.