महादेव घाट में 21 करोड़ की लागत से बनने वाली नवीन पुल से पहले सर्विस रोड तैयार करने के निर्देश, नागरिकों की सुविधा को रखा सर्वोच्च प्राथमिकता
महादेव घाट में 21 करोड़ की लागत से बनने वाली नवीन पुल से पहले सर्विस रोड तैयार करने के निर्देश, नागरिकों की सुविधा को रखा सर्वोच्च प्राथमिकता
रायपुर पश्चिम में विकास कार्यों का जमीनी निरीक्षण, गली-गली पहुंचकर विधायक राजेश मूणत ने लिया कार्यों का जायजा
माधवराव सप्रे एवं संत रविदास वार्ड में ₹5 करोड़ की लागत से सीसी रोड-नाली निर्माण और 150 विद्युत पोल लगाने का कार्य
रायपुर। रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास एवं अधोसंरचना कार्यों की जमीनी स्थिति का जायजा लेने के लिए आज विधायक राजेश मूणत ने संबंधित अधिकारियों के साथ विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान श्री मूणत माधवराव सप्रे वार्ड एवं संत रविदास वार्ड की गलियों में एक्टिवा से पहुंचकर निर्माणाधीन सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्यों तथा प्रस्तावित विद्युत पोलों की स्थिति का जायजा लिया। दोनों वार्डों में लगभग ₹5 करोड़ की लागत से सीसी रोड एवं नाली निर्माण का कार्य किया जा रहा है, वहीं क्षेत्र में लगभग 150 विद्युत पोल लगाए जाने हैं।
उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए कहा कि सड़क एवं नाली निर्माण से संबंधित कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि निर्माण का वास्तविक लाभ क्षेत्र के नागरिकों को मिले।
विद्युत पोल लगाए जाने से क्षेत्र की प्रकाश व्यवस्था को भी बेहतर करने में सहायता मिलेगी।
गली-गली पहुंचकर विकास कार्यों की निगरानी, गुणवत्ता और नागरिक सुविधा पर जोर
निरीक्षण के दौरान श्री मूणत ने निर्माणाधीन कार्यों को केवल कागजी प्रगति तक सीमित न रखते हुए मैदानी स्तर पर उनकी गुणवत्ता और उपयोगिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्यों के दौरान स्थानीय नागरिकों की आवश्यकताओं और आवागमन को ध्यान में रखा जाए तथा कार्यों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार समयबद्ध रूप से आगे बढ़ाया जाए।


