कैंसर जागरूकता शिविर व सेमिनार छत्तीसगढ़ सिक्ख सेवा सोसाइटी का आयोजन
"छत्तीसगढ़ सिक्ख सेवा सोसायटी द्वारा दुख निवारण सांझी सेवा" का गठन.
कैंसर से बढ़ती हुई बीमारी से समाज में जागरूकता लाकर बचाव हेतु प्रयास करते हुए छत्तीसगढ़ सिक्ख सेवा सोसायटी द्वारा "कैंसर जागरूकता शिविर व सेमिनार" का आयोजन आज खालसा स्कूल रायपुर में किया गया.
शिविर में 86 लोगों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु वैक्सीन निशुल्क लगाई गई एवं 140 लोगों का कैंसर संबधित खून जांच निशुल्क किया गया एवं 108 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया.
कैंसर विशेषज्ञ डॉ उमेश देवांगन डॉ अंकित सहाय डॉ अभिषेक अग्रवाल के द्वारा कैंसर से बचाव के लिए रहन-सहन व खानपान के बारे में जानकारी दी गई.
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह छाबड़ा द्वारा आकस्मिक दुर्घटना या आवश्यक ऑपरेशन हेतु समाज के जरूरतमंद व्यक्ति को तुरंत सहायता राशि पहुंचाने हेतु "दुख निवारण सांझी सेवा" का गठन किया गया.
शिविर में प्रमुख रूप से राजिंदर सिँह होरा, डॉ सनी पसरिजा, डॉ नील पसरिजा, डॉ अभिषेक अग्रवाल, स गुरमुख सिंह होरा, स जगजीत सिंह खनूजा, स दिलेर सिंह होरा, स निरंजन सिंह खनूजा, स कुलदीप सिंह छाबड़ा, स इंद्रजीत सिंह छाबड़ा, स कल्याण सिंह पसरिजा, स अमरजीत सिँह छाबड़ा, अमरजीत सिँह दत्ता, स मनजीत सिँह सलुजा, स हरजीत सिँह हुरा, स अरविंदर पाल सिंह गुरदत्ता,स सुरेन्द्र सिँह अजमानी, स गुरदीप सिँह छाबड़ा, स रविंद्र सिंह दत्ता, स मोहन सिंह छाबड़ा, सुरजीत सिँह छाबड़ा, स हरजीत सिंह अजमानी, स राजेन्द्र सिँह सलुजा, स अमरीक सिँह सूर, मनप्रीत सिँह बुधराजा, स हरजीत सिंह सलूजा, स हरप्रीत सिंह सलूजा, सिँदर कौर चावला, चरणजीत कौर छाबड़ा, मनजीत कौर पसरिजा मनजीत कौर छाबड़ा गुरलीन कौर अहलूवालिया रिंकी टुटेजा, चरणदीप कौर छाबड़ा,अमरजीत कौर अजमानी हरलीन सलूजा अमरजीत सिंह दुआ उपस्थित रहे|


