अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के दो भव्य आयोजन:-
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के दो भव्य आयोजन:-
सुबह चेम्बर हॉल में ”योग, ध्यान शिविर, शाम को मैग्नेटो मॉल में सजेगा ”योग लेजेंट्स”
मंच पर 51 योग गुरूओेेें का होगा सम्मान
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा व्यापारियों और आम नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए 21 जून 2026, रविवार को दो विशेष और भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। सुबह के सत्र में जहाँ चेम्बर हॉल में ”योग, ध्यान ” का विशेष शिविर लगेगा, वहीं शाम के सत्र में मैग्नेटो मॉल में भव्य ”योग लेजेंट्स ” समारोह आयोजित होगा।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए चेम्बर के प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश थौरानी ने कहा कि योग हमारे ऋषियों-मुनियों द्वारा दी गई वह अमूल्य धरोहर है, जो हमारे शरीर को निरोग, बुद्धि को प्रखर और मन को शांत रखती है। उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि अगर हमारा व्यापारी स्वस्थ रहेगा, तभी हमारा व्यापार स्वस्थ रहेगा और तभी हमारा छत्तीसगढ़ और देश समृद्ध बनेगा। इसी सोच के साथ चेम्बर व्यापारियों को स्वस्थ जीवन और स्वस्थ मस्तिष्क के लिए योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान करता है।
श्री थौरानी ने बताया कि रविवार सुबह 7.00 बजे से 8.30 बजे तक चेम्बर हॉल (बॉम्बे मार्केट, शहीद स्मारक भवन के पास, जी.ई. रोड, रायपुर) में एकदिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर के मुख्य अतिथि श्री राकेश चतुर्वेदी, भूतपूर्व प्रधान मुख्य वन संरक्षक, वन बल प्रमुख एवं अध्यक्ष राज्य जैव विविधता बोर्ड, छत्तीसगढ़ शासन, योग एवं फिटनेस विशेषज्ञ डॉ. सुनील शुक्ला, योग प्रशिक्षिका-प्रीति सलूजा एवं संगीता मंडल शर्मा व्यापारियों को योग, ध्यान कराये जायेगें व इसके फायदों से अवगत कराएंगे। इस कार्यक्रम के संयोजक चेम्बर उपाध्यक्ष लोकेश चंद्रकांत जैन , कार्यकम प्रभारी-चेम्बर उपाध्यक्ष-वासुदेव जोतवानी, प्रकाश लालवानी, सोनिया साहू ,मंत्री-प्रशांत गुप्ता, राजेंद्र पारेख, आलोक शर्मा संभाल रहे हैं।
इसके बाद, शाम 5.00 बजे से रात्रि 8.00 बजे तक रायपुर के मैग्नेटो मॉल में छत्तीसगढ़ योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में भव्य ”योग लेजेंट्स” कार्यक्रम होगा। इस मुख्य समारोह के बारे में जानकारी देते हुए श्री थौरानी ने कहा कि इस मंच से हम उन 51 महान योग गुरुओं का सम्मान करने जा रहे हैं, जिन्होंने निस्वार्थ भाव से समाज को स्वस्थ रखने का बीड़ा उठाया है। इसके साथ ही, उपस्थित जनसमुदाय को प्रेरित करने के लिए वहां शानदार एरोबैटिक योग का प्रदर्शन होगा। कार्यक्रम को और खुशनुमा बनाने के लिए सेलिब्रिटी सिंगर धीरज जी की सुरीली प्रस्तुतियां होंगी तथा एक आकर्षक लकी ड्रा भी रखा गया है। शाम के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए चेम्बर कार्यकारी अध्यक्ष- राधाकिशन सुंदरानी, राजेश वासवानी, जसप्रीत सिंह सलूजा को प्रभारी तथा उपाध्यक्ष दिलीप इसरानी, मनीष प्रजापति को संयोजक व सह-संयोजक एवं अनिल जोतसिंघानी को सांस्कृतिक प्रभारी अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगेे।
चेम्बर पदाधिकारियों ने प्रदेश के समस्त व्यापारी बंधुओं, योग साधकों एवं नागरिकों से इन दोनों कार्यक्रमों में सपरिवार शामिल होने का सादर आग्रह किया है।
विशेष नोट:- सुबह के योग शिविर में आने वाले सभी प्रतिभागियों से अनुरोध है कि वे अपने साथ ”योगा मैट” जरूर लेकर आएं तथा लोअर और टी-शर्ट पहनकर आएं ताकि योगासन करने में कोई असुविधा न हो।
cg24 
