छत्तीसगढ़ में बढ़ती महंगी बिजली बिल एवं अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ राजधानी में लगातार बीजेपी सरकार के खिलाफ पोस्टर चस्पा किये जा रहे हैं
छत्तीसगढ़ में बढ़ती महंगी बिजली बिल एवं अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ राजधानी में लगातार बीजेपी सरकार के खिलाफ पोस्टर चस्पा किये जा रहे हैं
बिजली दर को बढ़ाकर छत्तीसगढ़ की जनता से ‘‘मोदी टैक्स’’ वसूल रही है
छत्तीसगढ़ की जनता से किया आव्हान बढ़ती महंगी बिजली बिल की लड़ाई में कांग्रेस का साथ दें - विकास उपाध्याय
रायपुर (छ.ग.) दिनांक 24.06.2026। पूर्व संसदीय सचिव एवं छाया सांसद विकास उपाध्याय ने छत्तीसगढ़ में बढ़ती महंगी बिजली की दर एवं अघोषित बिजली कटौती को लेकर राजधानी के डीडी नगर, खमतराई एवं गुढ़ियारी के विद्युत जोन में पोस्टर चस्पा किया। उपाध्याय ने साफ तौर पर बताया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बिजली दर को बढ़ाकर छत्तीसगढ़ की जनता से ‘‘मोदी टैक्स’’ वसूल रही है। उपाध्याय ने कहा कि लगातार कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ में बिजली को लेकर आंदोलनरत् है पूर्व में भी अन्य विद्युत जोनों में पोस्टर लगाये गये हैं और आगे भी यह लड़ाई जारी रहेगी। इन पोस्टरों में ‘‘ये बिजली परान ले लेही बीजेपी ने दिया 440 का झटका‘‘, ‘‘बीजेपी, बिजली और बिल साय सरकार में सब बेड फिल’’, ‘‘चैन से सोना है तो जाग जाओ बिजली नहीं लालटेन जलाओ’’ जैसे अन्य विभिन्न श्लोगन लिखा गया है। साथ ही पोस्टरों में निवेदक बीजेपी सरकार लिखा गया है क्योंकि मौजूदा स्थिति की देन बीजेपी सरकार ही है। विकास उपाध्याय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में लगाये गये स्मार्ट मीटर के कारण काफी ज्यादा समस्या आ रही है जल्द से जल्द स्मार्ट मीटर को हटाया जाये। छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ता पहले से ही बिजली की महंगी दर, स्मार्ट मीटर के कारण अनाप शनाप बिजली बिल, लो वोल्टेज, अघोषित बिजली कटौती से हलाकान है। पहले बिजली बिल हाफ योजना के तहत 400 यूनिट तक मिलने वाली छूट को खत्म किया गया और अब इस महंगाई में उपभोक्ता दोगुना बिल का भुगतान कहाँ से करेगी। उपाध्याय ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य सरप्लस बिजली का राज्य था उस राज्य में आज निवासरत् जनता को बिजली की समस्या से जूझना पड़ रहा है जबकि पिछली कांग्रेस की सरकार में बिजली बिल हाॅफ योजना के माध्यम से कांग्रेस शासन के पाँच वर्षों में प्रत्येक घरों में लाखों रूपये की बचत हुई है। उपाध्याय ने जनता से भी आव्हान किया है कि इस लड़ाई में कांग्रेस का साथ दें। आज के इस कार्यक्रम में विकास उपाध्याय के साथ डाॅ. अन्नू राम साहू, किशन लाल बाजारी, कमलाकान्त शुक्ला, संदीप शर्मा, योगेश दीक्षित, लखन लाल बाजपेयी, शशिकांत साहू, बृजभूषण शुक्ला, संजीव नायडू, अभिषेक ठाकुर, फ्रांसिस डेविड, मनीष पांडेय, मेहताब हुसैन, दानी वर्मा, राजेन्द्र साहू, सुनील देवांगन, दिलीप झा, ज्योति साहू, सोनू ठाकुर, मनीष शर्मा, सुरेश लहरे, दयानंद शर्मा, महेश साहू, संजू विश्वकर्मा, आर रमेश कुमार, अनिल वर्मा, नीरज शर्मा, डाॅ. उमाकांत जाटवार आदि उपस्थित थे।

