ट्रिपल इंजन की सरकार का रायपुर की जनता को तौफा- कभी घर का कचरा नहीं उठेगा कभी नालियां साफ नहीं होंगी और नगर निगम केवल टैक्स बढ़ाने का कार्य करेगा

ट्रिपल इंजन की सरकार का रायपुर की जनता को तौफा- कभी घर का कचरा नहीं उठेगा कभी नालियां साफ नहीं होंगी और नगर निगम केवल टैक्स बढ़ाने का कार्य करेगा

149 करोड़ रुपये रूपये राज्य सरकार से लेना है रायपुर नगर निगम को —  नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी 

०० अगर यह पैसा समय से मिल जाता तो रायपुर राजधानी की सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहती ०००

रायपुर नगर पालिक निगम में आज पूरे 70 वार्डों में सफाई व्यवस्था ढप्प पड़ी हुई है नगर निगम की महापौर जी और उनकी परिषद केवल वादों पर आधारित बात कर रहे है जो कर्मचारी पूरे शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने में अपना योगदान देते है उन को देने के  लिए नगर निगम में पैसा नहीं है यह ट्रिपल इंजन की सरकार का रायपुर की जनता को तौफा है कि कभी घर का कचरा नहीं उठेगा कभी नालियां साफ नहीं होंगी और नगर निगम केवल टैक्स बढ़ाने का कार्य करेगा जब आप रायपुर नगर निगम को स्वच्छ रायपुर नहीं बना सकते तो यूजर चार्ज क्यों लिया जाता है यह तो सरासर गलत रायपुर नगर निगम की माली हालत खस्ता होते जा रही है वर्तमान समय में रायपुर नगर निगम को राज्य सरकार से पैसा नहीं मिल पा रहा है यह ट्रिपल इंजन की सरकार की सच्चाई है 
रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने बताया कि आज रायपुर नगर निगम को 

1) राज्य सरकार से मुद्रांक शुल्क का 100 करोड़ रुपए लेना बाकी है 

2)बार लाइसेंस का 12 करोड़ रुपए लेना बाकी है 

3)चुंगी कर से 3 करोड़ 35 लाख रूपए लेना बाकी हैं 

4)संधारण मध्य में 3 करोड़ 78 लाख रुपए लेना बाकी है 

5)अधो संरचना मद का 30 करोड रुपए बाकी है राज्य सरकार से।
 
 यह पैसा अगर समय से मिल जाता तो रायपुर नगर निगम को आज वृत्तीय हालात का रोना नहीं रोना पड़ता।
 क्या रायपुर नगर निगम द्वारा 

आम जनता को केवल टैक्स के लिए परेशान किया जाएगा ?

राज्य 
सरकार से पैसा नहीं लिया जाएगा?

 केवल यूजर चार्ज बढ़ा दिया जाएगा? 

जनता को केवल परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ट्रिपल इंजन की सरकार में 
रायपुर नगर निगम में स्वच्छता दीदीयों को समय पर मानदेय नहीं दे पा रही है नगर निगम 
रायपुर नगर निगम कौन चला रहा है यह एक बड़ा सवाल बनता जा रहा है 
जिम्मेदार अधिकारी बोलने से बच रहे हैं 
महापौर और उनकी परिषद चुप्पी सादे हुए हैं
रामकी कंपनी कभी हड़ताल करती है लोगों के घर का कचरा नहीं उठ पाता 
कभी सफाई कर्मचारी हड़ताल कर रहे हैं नाली और रोड से कचरा नहीं उठ पा रहा है 
रायपुर नगर निगम सफाई ओर स्वच्छता कार्य को छोड़कर और क्या कार्य कर रहा है जो ऐसे मूलभूत कार्यों को ना करके क्या केवल मुंगेरीलाल के हसीन सपने राजधानी वासियों को रायपुर नगर निगम दिखा रहा हैं पहले स्वच्छ रायपुर और सुंदर रायपुर बनाओ फिर यूजर चार्ज लगाओ यूजर चार्ज लगाने का कांग्रेस पार्टी विरोध करती है