राजेश देव बने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मैनेजर, T20 एशिया कप में संभालेंगे जिम्मेदारी
राजेश देव बने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मैनेजर, T20 एशिया कप में संभालेंगे जिम्मेदारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव और रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी राजेश देव को आगामी महिला T20 एशिया कप 2026 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का मैनेजर नियुक्त किया गया है। बीसीसीआई ने उनकी नियुक्ति की है। राजेश देव इससे पहले वर्ष 2019 में ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान भी भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मैनेजर की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
महिला T20 एशिया कप 2026 का आयोजन 28 अगस्त से 13 सितंबर 2026 तक संयुक्त अरब अमीरात के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। भारतीय टीम ग्रुप-ए में पाकिस्तान, हांगकांग और थाईलैंड के साथ शामिल है। टीम अपने अभियान की शुरुआत 30 अगस्त को थाईलैंड के खिलाफ करेगी।
भारत के मुकाबलों का कार्यक्रम
- 30 अगस्त 2026: भारत बनाम थाईलैंड
- 3 सितंबर 2026: भारत बनाम हांगकांग
- 5 सितंबर 2026: भारत बनाम पाकिस्तान
टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले 10 और 11 सितंबर को खेले जाएंगे, जबकि फाइनल मुकाबला 13 सितंबर 2026 को होगा।
राजेश देव के क्रिकेट प्रशासन और टीम प्रबंधन के लंबे अनुभव को भारतीय महिला टीम के लिए अहम माना जा रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ ने उनकी नियुक्ति पर शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई है कि उनके मार्गदर्शन में भारतीय टीम एशिया कप में शानदार प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाएगी।


