श्री राम मंदिर में कन्या पूजन के साथ केंद्रीय मंत्री तोखन साहू का मनाया गया जन्मदिन
भाजपा किसान मोर्चा, छत्तीसगढ़ के प्रदेश सत्कार प्रभारी एवं दुर्ग जिला प्रभारी श्री विलास सुतार जी के नेतृत्व में
श्री राम मंदिर, वीआईपी रोड, रायपुर में प्रभु श्रीराम के श्रीचरणों में शीश नवाकर एवं कन्या पूजन का पुण्य लाभ प्राप्त कर जन्मदिन से पूर्व का यह दिन श्रद्धा, आशीर्वाद और आत्मीयता से अविस्मरणीय बन गया।

इस अवसर पर रायपुर ग्रामीण के माननीय विधायक मोतीलाल साहू जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। भाजपा किसान मोर्चा, छत्तीसगढ़ के प्रदेश सत्कार प्रभारी एवं दुर्ग जिला प्रभारी विलास सुतार जी के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आत्मीयतापूर्वक जन्मदिन की शुभकामनाएँ देकर अपना स्नेह एवं आशीर्वाद प्रदान किया।
श्री राम मंदिर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू जी के Pre-Birthday Celebration कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ ममता साहू जी सम्मिलित होकर जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।


