सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की मौत

सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की मौत

राजनांदगांव। बुधवार की दोपहर में जिले के ग्राम छुरिया में हुई सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई। दो लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया और दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई,मृतकों में एक महिला व एक बुजुर्ग भी शामिल है। इस दुर्घटना के बाद सड़क के दोनों वाहनों की लंबी कतार लग गई ।सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को सम्हाला।
छुरिया थाना क्षेत्र के भोलापुर गांव के पास शिकारी महका मोड़ पर मोटरसाइकिल और स्कॉर्पियो के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषणता का अंदाजा इसे लगाया जा सकता है कि दुपहिया वाहन के परखच्चे उड़ गए और राह चलती महिला को स्कॉर्पियो ने अपनी चपेट में लिया और स्कॉर्पियो में बैठा बुज़ुर्ग अंदर टकराने से चल बसा।मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में घायल एक महिला और स्कॉर्पियो सवार बुजुर्ग की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा उस समय हुआ जब दुपहिया वाहन सड़क पार करने का प्रयास कर रहे थे।