पत्रकार रमेश शर्मा का निधन अपूरणीय क्षति : संतोष पाण्डेय

पत्रकार रमेश शर्मा का निधन अपूरणीय क्षति : संतोष पाण्डेय

पत्रकार रमेश शर्मा का निधन अपूरणीय क्षति : संतोष पाण्डेय

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने जशपुर जिले के पत्थलगांव निवासी वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी रमेश शर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री पाण्डेय ने कहा कि स्व. शर्मा न केवल एक निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकार थे, बल्कि एक समर्पित समाजसेवी भी थे। गम्भीर बीमारी की अवस्था में भी उनका पत्रकारिता और समाज के प्रति समर्पण अनुकरणीय रहा। विशेष रूप से जनजाति सुरक्षा मंच और क्षेत्र के जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को उन्होंने निरंतर प्रमुखता से उठाया। उनका निधन छत्तीसगढ़ के पत्रकारिता जगत और सामाजिक क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है। श्री पाण्डेय ने दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकसंतप्त परिजनों के प्रति गहरी सम्वेदनाएँ व्यक्त की हैं।

भाजपा के प्रदेश मीडिया संयोजक हेमंत पाणिग्रही ने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा के जाने से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई करना संभव नहीं है। वे सदैव समाज के अंतिम व्यक्ति के लिए अपनी लेखनी के माध्यम से समाज के स्वर को मजबूत करते रहे हैं
--------------------