आइए जानते हैं लौकी का हलवा बनाने की आसान विधि.

आइए जानते हैं लौकी का हलवा बनाने की आसान विधि.
आवश्यक सामग्री
  • लौकी: 1 किलो (छीली और कद्दूकस की हुई)
  • मावा (खोया): 1 कप (क्रम्बल किया हुआ)
  • दूध: 1 कप (फुल क्रीम)
  • देसी घी: 3 से 4 बड़े चम्मच
  • चीनी: 3/4 से 1 कप (स्वादानुसार)
  • इलायची पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच
  • ड्राय फ्रूट्स: 1/4 कप (कटे हुए बादाम, काजू और किशमिश)
  • बनाने की विधि
  • लौकी तैयार करें:
    • ताजी लौकी को धोकर छील लें।
    • इसे कद्दूकस कर लें (बीच का मुलायम बीज वाला हिस्सा छोड़ दें)।
    • कद्दूकस करने के बाद हल्के हाथ से थोड़ा अतिरिक्त पानी निचोड़ लें।
    • लौकी को भूनें और पकाएं:
      • एक कढ़ाई में 2 चम्मच घी गर्म करें।
      • कद्दूकस की हुई लौकी डालें और मध्यम आंच पर 3-4 मिनट तक भूनें ताकि इसका कच्चापन निकल जाए।
      • अब इसमें 1 कप दूध डालें, अच्छी तरह मिलाएं और ढककर 10-12 मिनट तक पकाएं जब तक लौकी नरम न हो जाए और दूध सूखने लगे।
      • चीनी और मावा मिलाएं:
        • जब दूध पूरी तरह सूख जाए, तब इसमें चीनी डालें। चीनी घुलने के बाद पानी छोड़ेगी, उसे भी लगातार चलाते हुए सुखा लें।
        • अब इसमें मावा (खोया) और बचा हुआ घी मिलाएं। इसे मध्यम आंच पर 3 से 4 मिनट तक लगातार चलाते हुए भूनें जब तक हलवा कढ़ाई न छोड़ने लगे
        • गार्निश करें:
          • अंत में इलायची पाउडर और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर अच्छी तरह मिला लें।
          • आपका गरमागरम और स्वादिष्ट मावा वाला लौकी का हलवा तैयार है