रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने विसर्जन कुंड सपरिवार पहुंचकर घर के गणपति की मूर्ति का किया श्रद्धापूर्वक विसर्जन, सभी श्रद्धालुओ से विसर्जन कुंड में पहुंचकर मूर्ति विसर्जन करने की विनम्र अपील

रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने विसर्जन कुंड सपरिवार पहुंचकर घर के गणपति की मूर्ति का किया श्रद्धापूर्वक विसर्जन, सभी श्रद्धालुओ से विसर्जन कुंड में पहुंचकर मूर्ति विसर्जन करने की विनम्र अपील

रायपुर- अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व अवसर पर राजधानी शहर में महादेव घाट के समीप रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा निर्मित विसर्जन कुंड में गणपति की मूर्तियों का श्रद्धापूर्वक विसर्जन करने भक्तजनो का मेला लगा हुआ है। बारिश के दौरान गणपति भक्तो में श्रद्धापूर्वक पूजन कर मूर्ति विसर्जन करने अपार उत्साह परिलक्षित हो रहा है। विसर्जन कुंड में आज अनंत चतुर्दशी पर्व पर गणपति की 1494 छोटी और 211 बड़ी मूर्तियों का भक्तजन श्रद्धापूर्ण विसर्जन कर चुके है और यह सिलसिला निरंतर भक्तजनों द्वारा जारी है।

रायपुर दक्षिण विधायक  सुनील सोनी अपने परिवारजनो के साथ अपने घर के गणपति की मूर्ति लेकर विसर्जन कुंड पहुंचे एवं श्री गणेश की मूर्ति का पूजन अर्जन कर कुंड में श्रद्धापूर्वक विसर्जन किया एवं सभी नागरिको को अनंत चतुर्दशी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए श्री गणेश से सभी नागरिको के जीवन में सुख समृद्धि स्वास्थ्य शांति प्रदान करने विनम्र प्रार्थना की। रायपुर दक्षिण विधायक  सुनील सोनी ने नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल एवं कार्यपालन अभियंता  अतुल चोपडा से विसर्जन कुंड की प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर चर्चा की एवं अच्छी व्यवस्था पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए लगातार अच्छी व्यवस्था श्रद्धालुजनो के लिए देना रायपुर की गौरवशाली परंपरा के अनुरूप सुनिश्चित करने कहा।