छत्तीसगढ़ की बदहाल व्यवस्था के खिलाफ 7 सितम्बर को 7 सूत्रीय मांगों को लेकर जनता की आवाज़ बुलंद करेगी आप

आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा दिनांक 7 सितम्बर 2026 सोमवार को सुबह 11 बजे से नलघर चौक, रायपुर प्रेस क्लब के पास, रायपुर में 
प्रदेश प्रभारी एवं दिल्ली सुल्तानपुर माजरा विधायक मुकेश अहलावत जी के नेतृत्व में प्रदेश में लचर शिक्षा व्यवस्था,बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, ख़राब सड़कें,किसानों के साथ प्रदेश सरकार का छलावा, बिजली बिल से हलाकान जनता,बढ़ता अवैध नशे का कारोबार और प्रदेश में लगातार हो रही चाकूबाजी और हत्याओं सहित 7 सूत्रीय मांगों को लेकर विशाल धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन सौंपा जायेगा। इस महत्वपूर्ण धरना प्रदर्शन में पूरे प्रदेश की सभी 90 सभाओं से कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहेगी।

आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जब से भाजपा की सरकार आई है तब से भाजपा से छत्तीसगढ़ संभाल नहीं पा रहा है और हर क्षेत्र में सरकार नाकाम हो गई है। यह सरकार जनता को धोखा देने के लिए सिर्फ घोषणा करती है उसके प्रचार प्रसार के लिए अरबों खर्च करती है लेकिन सरकार के पास जरुरी विकास कार्य और सरकारी कर्मचारियों को वेतन देने के लिए फंड तक ही नहीं है सरकार दिवालियापन की ओर जा रही है।