रायपुर पश्चिम विधानसभा सहित पूरे छत्तीसगढ़ की जनता से सवाल करके देख सकते हैं क्या पूर्व में जनता को बिजली की समस्याओं का सामना करना पड़ा था? - विकास उपाध्याय
साय सरकार में अघोषित बिजली कटौती और विद्युत विभाग की बहानेबाजी निरंतर जारी, पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड क्र.40 के निवासी परेशान होकर किये विरोध प्रदर्शन
विद्युत विभाग द्वारा डीडी नगर क्षेत्र में हल्की सी बारिश होते ही बिजली बंद कर दी जाती है और हर बार 33 केवी बंद है का किया जाता है बहाना
रायपुर (छत्तीसगढ़) दिनांक 18.05.2026। पूर्व संसदीय सचिव एवं छाया सांसद और रायपुर पश्चिम पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि जिस प्रकार भारतीय जनता पार्टी की सरकार का रवैया बिजली को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश के कोने-कोने में नज़र आ रहा है उससे साफ तौर पर लोगों की परेशानियों व उन्हें मिल रही असुविधाओं का अंदाजा लगाया जा सकता है। उपाध्याय के नेतृत्व में आज पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड क्र.40 अंतर्गत डीडी नगर क्षेत्र के बिजली विभाग के डिविजन आॅफिस का घेराव किया गया। आमजन मानस की मांग थी कि डीडी नगर क्षेत्र में हल्की सी बारिश होते ही बिजली बंद कर दी जाती है, अघोषित बिजली बंद की शिकायत और हर बार 33 केवी बंद है का बहाना विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा किया जाता है। लगातार राजधानी रायपुर में बिजली को लेकर आम जनता तकलीफ झेल रही है थोड़े से भी आंधी तूफान में बिजली बंद होने की लगातार शिकायतें रहती हैं तथा आये दिन लो वोल्टेज एवं एक फेस गोल होना आम बात हो गया है। वार्ड के जर्जर तारों और ट्रांसफार्मर की मेंटेनेंस का काम हमेशा बहाना किया जाता है जबकि इसे युद्धस्तर पर दुरूस्त किया जाना चाहिये। उपाध्याय ने कहा कि बिजली विभाग मुख्यमंत्री का विभाग है लेकिन सबसे ज्यादा अव्यवस्था एवं भ्रष्टाचार बिजली विभाग में देखने और सुनने को मिल रहा है। अधिकारी मदमस्त हो चुके हैं जनता फोन लगाते रहती है, अधिकारियों द्वारा उसे नजर अंदाज किया जाता है। विभाग द्वारा जारी कस्टमर केयर का नंबर हमेशा व्यस्त रहता है। अगर यह व्यवस्था जल्द दुरूस्त नहीं की जाती है तो जनता सड़क पर उतरेगी। आज के इस कार्यक्रम में विकास उपाध्याय के साथ अशोक सिंह ठाकुर, लखन लाल बाजपेयी, सौमित्र मिश्रा, संदीप शर्मा, संजू नायडू, शैलेन्द्र शर्मा, प्रदीप शर्मा, शशिकांत साहू, गौरीशंकर दुबे, दिनेश पाण्डेय, हरिश वर्मा, फ्रांसिस डेविड, डाॅ. सोनवानी, विजय गिदवानी, विजय शर्मा, सूर्यभूषण शुक्ला, मनीष ठाकुर, शरद अग्रवाल, मनीष पाण्डेय, नवीन नाग, सूरज दिवाकर, शुभम रजक, मेहताब हुसैन, देवा साहू, राजकुमार यादव सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
cg24 
