सांसद महेश कश्यप ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी 'मन की बात' की 134वीं कड़ी
सांसद महेश कश्यप ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी 'मन की बात' की 134वीं कड़ी
जगदलपुर : बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद महेश कश्यप ने आज अपने निज निवास झरनीगुडा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' की 134वीं कड़ी को बड़े उत्साह के साथ सुना।
'मन की बात' के प्रसारण के बाद सांसद महेश कश्यप ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी का यह संवाद कार्यक्रम देश को एक सूत्र में पिरोने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज के 134वें संस्करण में प्रधानमंत्री जी ने जिन विषयों और जन भागीदारी की घटनाओं का उल्लेख किया, वे समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायी हैं।
सांसद श्री कश्यप ने आगे कहा प्रधानमंत्री जी का हर संबोधन हमें सेवा और समर्पण के साथ काम करने की नई ऊर्जा प्रदान करता है। हम सभी का यह …
cg24 
