सांसद लक्ष्मी वर्मा संसद की 'स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संबंधी स्थायी समिति' की सदस्य मनोनीत

सांसद लक्ष्मी वर्मा संसद की 'स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संबंधी स्थायी समिति' की सदस्य मनोनीत

सांसद लक्ष्मी वर्मा संसद की 'स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संबंधी स्थायी समिति' की सदस्य मनोनीत

​रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा को संसद की 'स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संबंधी विभागीय संसदीय स्थायी समिति' का सदस्य नामित किया गया है। राज्यसभा सचिवालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, उनका यह नामांकन 3 जून 2026 से प्रभावी हो गया है। भाजपा सांसद ​श्रीमती वर्मा का इस प्रतिष्ठित समिति में शामिल होना देश के लिए दूरगामी और सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। देश के ग्रामीण, दूरस्थ वनांचल एवं आदिवासी क्षेत्रों की स्वास्थ्य आवश्यकताओं को राष्ट्रीय पटल पर मजबूती से रखने का अवसर मिलेगा। महिला एवं बाल स्वास्थ्य, पोषण स्तर में सुधार तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन को गति मिलेगी।