श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पूर्व 20 नवंबर को नगर कीर्तन
*24 नवंबर को श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व उपलक्ष में 20 नवंबर को राजधानी रायपुर में नगर कीर्तन*
24 नवंबर को श्री गुरु नानक देव जी की प्रकाश के उपलक्ष में 20 नवंबर को राजधानी रायपुर में पूरी खालसाई शान के साथ सिख साध संगत द्वारा का एक विशाल नगर कीर्तन निकाला जाएगा जो श्री गुरुद्वारा स्टेशन रोड से स्टेशन चौक गुरु गोविंद सिंह चौक जेल रोड शास्त्री चौक होते हुए मरीन ड्राइव श्री गुरुद्वारा बुड्ढा साहब में संपन्न होगा
इसके तैयारी बाबत आज रायपुर शहर के समस्त गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटीयों की बैठक गुरुद्वारा स्टेशन रोड में रखी गई जिसमें सर्वसम्मति से पटाखे डीजे मे बाइक स्टंट में मनाही सहित बहुत से निर्णय लिए गए व गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी स्टेशन रोड के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छाबड़ा ने संगत को सफेद ड्रेस वह नीले दुपट्टे पगड़ी में तो शोभित हो खालसाई शान के साथ नगर कीर्तन में शामिल होने कहा गया श्री नानक देव जी की जयंती के उपलक्ष में गुरुद्वारा स्टेशन रोड से 11 नवंबर से शहर में सुबह 4•30 से प्रभात फेरी भी निकलेगी जो 19 नवंबर तक निकलेगी जिसमें संगत कीर्तन व गुरु जस गायन करते हुए चलेगी 15 नवंबर को बच्चों का शब्द गायन गुरुद्वारा स्टेशन रोड में रखा गया है जिसमें पार्टिसिपेंट करने वाले सभी बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा
आज के बैठक में गुरुद्वारा मरीन ड्राइव साहिब जी के अध्यक्ष हरकिशन सिंह राजपूत बलदेव सिंह दलेर सिंह गुरुद्वारा गोविंद नगर के मनिंदर सिंह गुरुद्वारा श्याम नगर के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह जी त्रिलोचन सिंह कॉले गुरुद्वारा टाटीबंध के अध्यक्ष चरणजीत सिंह गुरुद्वारा हीरापुर के ज्ञानी दविंदर सिंह गुरुद्वारा देवेंद्र नगर के अध्यक्ष द्वारा बाला प्रीतम महुआ के अध्यक्ष गुरुद्वारा महावीर नगर के अध्यक्ष सहित गुरुद्वारा स्टेशन रोड के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र छाबड़ा निरंजन सिंह खनूजा कुलदीप सिंह चावला उपाध्यक्ष तेजिंदर सिंह होरा मनजीत सिंह सलूजा कल्याण सिंह पसलिजा सचिव कुलदीप सिंह मक्कड़ रविंद्र सिंह दत्त जगजीत सिंह छाबड़ा जर्मनी राजेंद्र सिंह सलूजा सहित बहुत से पदाधिकारी की उपस्थित थे
तेजिंदर सिंह होरा
उपाध्यक्ष
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी स्टेशन रोड रायपुर 98271 60725