प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण होने पर विधायक अनुज शर्मा ने किया मुक्तेश्वर शिव मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक और भंडारा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण होने पर विधायक अनुज शर्मा ने किया मुक्तेश्वर शिव मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक और भंडारा

धरसीवाँ क्षेत्र के कार्यकर्ता और आम नागरिक बने इस गौरवशाली इतिहास के साक्षी
देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा का मनाया गया जश्न
धरसीवाँ: देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में देश सेवा के 12 वर्ष का गौरवशाली कार्यकाल पूर्ण होने और भारतीय राजनीति में एक नया इतिहास रचने के उपलक्ष्य में आज धरसीवाँ विधानसभा में भव्य उत्सव मनाया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर धरसीवाँ के लोकप्रिय विधायक श्री अनुज शर्मा के नेतृत्व में ग्राम चरौदा स्थित प्रसिद्ध मुक्तेश्वर शिव मंदिर में विशेष रुद्राभिषेक और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
आयोजन के दौरान विधायक अनुज शर्मा ने पंडितों के मंत्रोच्चार के बीच भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से रुद्राभिषेक कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और देश की निरंतर प्रगति की कामना की।
विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि आज का दिन हमारे देश के लोकतांत्रिक इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखे जाने वाला दिन है। आज हम सब यहाँ एक ऐसे ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बन रहे हैं, जिसने भारतीय राजनीति और जन-कल्याण के मायनों को पूरी तरह बदल दिया है। हमारे देश के यशस्वी, ओजस्वी और वैश्विक क्षितिज पर भारत का मान बढ़ाने वाले लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में देश सेवा का एक अभूतपूर्व और ऐतिहासिक कार्यकाल पूर्ण किया है। "12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के!" ये सिर्फ एक नारा नहीं है, बल्कि देश के 140 करोड़ नागरिकों के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव की जीती-जागती हकीकत है। इन वर्षों में देश ने देखा है कि कैसे एक 'प्रधानसेवक' की दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और अथक परिश्रम से देश के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचती है। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण यही मोदी जी की नीति है, और यही उनका संकल्प है। आप लोग के सेवक के रूप में, और उससे भी बढ़कर इस देश के एक जागरूक नागरिक के रूप में, मुझे यह कहते हुए अत्यंत गर्व हो रहा है कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने अंत्योदय की परिकल्पना को साकार किया है। चाहे वह गरीबों को पक्के मकान देना हो, हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुँचाना हो, मुफ्त राशन की व्यवस्था हो या फिर आयुष्मान भारत के जरिए स्वास्थ्य सुरक्षा की गारंटी—हर योजना ने सीधे जनता के दिलों को छुआ है। आज भारत रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है, बुनियादी ढांचे का तेजी से विकास हो रहा है, और हमारी अर्थव्यवस्था दुनिया में एक मजबूत स्तंभ बनकर उभरी है। यह सब प्रधानमंत्री जी के प्रति देश के अटूट 'विश्वास' और उनके द्वारा किए गए 'विकास' का ही परिणाम है। मैं इस गौरवशाली अवसर पर छत्तीसगढ़ की न्यायप्रिय जनता की ओर से और अपनी ओर से, हमारे मार्गदर्शक और राष्ट्रनायक श्री नरेंद्र मोदी जी को इस ऐतिहासिक कार्यकाल की पूर्णता पर कोटि-कोटि बधाई और हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि आपको दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें, ताकि आपके नेतृत्व में हमारा देश 'विकसित भारत' के संकल्प को सिद्ध कर सके और विश्व पटल पर 'विश्वगुरु' के रूप में पुनः स्थापित हो।
क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह:
इस गौरवशाली पल का साक्षी बनने के लिए ग्राम चरौदा सहित पूरे धरसीवाँ क्षेत्र से भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि और आम नागरिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर पहुंचे। रुद्राभिषेक के पश्चात आयोजित भव्य भंडारे में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल रहा और लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी जी के ऐतिहासिक कार्यकाल की सराहना करते हुए अपनी खुशियाँ साझा कीं।
इस अवसर परक्षेत्र के प्रमुख पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता और भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
cg24 
