"जनता की सेवा ही हमारा मुख्य ध्येय है। 'घर-घर चलो अभियान' का मकसद हर एक नागरिक को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना व वंचितों को लाभ दिलाना है "— अनुज शर्मा, विधायक

"जनता की सेवा ही हमारा मुख्य ध्येय है। 'घर-घर चलो अभियान' का मकसद हर एक नागरिक को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना व वंचितों को लाभ दिलाना है "— अनुज शर्मा, विधायक

विशेष जनसंपर्क अभियान' का तीसरा दिन:: विधायक अनुज शर्मा ने ग्राम नेऊरडीह, बरबंदा, परसुलीडीह और टेकारी में किया जनसंवाद, मेधावी छात्रों का बढ़ाया हौसला

बोहरहीधाम मण्डल के विभिन्न गांवों में घर-घर पहुंचे विधायक अनुज शर्मा
आम जनता से सीधा संवाद कर जानीं समस्याएं, 10 टॉपर बच्चों को किया सम्मानित

"जनता की सेवा ही हमारा मुख्य ध्येय है। 'घर-घर चलो अभियान' का मकसद हर एक नागरिक को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना व वंचितों को लाभ दिलाना है "— अनुज शर्मा, विधायक

धरसीवाँ।
 यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के गौरवमयी 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 'घर-घर चलो अभियान' चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज धरसींवा विधानसभा के बोहरहीधाम मण्डल के अंतर्गत ग्राम बरबंदा, परसुलीडीह और टेकारी में लोकप्रिय विधायक अनुज शर्मा ने सघन दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों से घर-घर जाकर मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। इस अभियान के दौरान उन्होंने हाल ही में घोषित परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के घर जाकर उनका आत्मीय सम्मान किया

ग्रामीणों के बीच पहुंचे विधायक, जाना हालचाल
शनिवार को विधायक अनुज शर्मा बोहरहीधाम मण्डल के अंतर्गत आने वाले ग्राम नेऊरडीह, बरबंदा, परसुलीडीह और टेकारी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर ग्रामीणों से मुलाकात की। बुजुर्गों का आशीर्वाद लेते हुए और युवाओं से चर्चा करते हुए उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं और आवश्यकताओं को करीब से जाना। उन्होंने बताया कि कैसे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और राज्य सरकार की नीतियां समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचा रही हैं। उन्होंने आवास योजना, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि और स्थानीय स्तर पर चल रहे विकास कार्यों की प्रगति से ग्रामीणों को अवगत कराया। विधायक को अपने बीच पाकर ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया और उन्होंने आत्मीय स्वागत किया।

बुजुर्गों का सम्मान
विधायक ने गांवों के वरिष्ठ व बुजुर्ग जनों के घर जाकर उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने बड़े-बुजुर्गों को फूलमाला, शॉल ओढ़ाकर, फूलमाला पहनाकर उनका आदर-सत्कार किया। साथ ही, आगामी मानूसन को देखते हुए विधायक ने संवेदनशीलता दिखाते हुए बुजुर्गों को बरसात से बचने के लिए छाते भी भेंट किए।

विधायक नें किया मेधावीं छात्रा छात्राओं का सम्मान
विधायक अनुज शर्मा ने होनहार विद्यार्थियों को भारतीय परंपरा के अनुसार श्रीफल, शॉल और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान उन्होंने बच्चों के माता-पिता और गुरुजनों को भी बधाई देते हुए कहा कि बच्चे हमारे देश और क्षेत्र का भविष्य हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी इन बच्चों ने जो मुकाम हासिल किया है, वह बेहद प्रेरणादायक है। 'घर-घर चलो अभियान' का उद्देश्य न केवल शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत करना है बल्कि जनता की समस्याओं को सुनना है और उसका त्वरित निराकरण करना तथा गाँव के सभी वर्ग को पात्रतानुसार शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

बुजुर्गों का आशीर्वाद हमारी असली ताकत: अनुज शर्मा
इस आत्मीयता से गदगद विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि जब गाँव की बुजुर्ग माताएँ और बहनें इस कड़कती धूप में मेरे साथ चलने के लिए घर से बाहर निकलती हैं, तो मेरी जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। इनका यही स्नेह और आशीर्वाद मेरी असली ताकत है। ' विशेष जनसंपर्क अभियान' का मकसद सिर्फ़ औपचारिकता निभाना नहीं, बल्कि हर एक नागरिक के सुख-दुख का भागीदार बनना है। हमारी भाजपा सरकार का एकमात्र लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है। माननीय प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार समाज के हर वर्ग—गरीब, किसान, युवा, महिला और वंचित वर्ग के सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हमारी डबल इंजन की सरकार भारत को आत्मनिर्भर, समृद्ध और विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर पूरी निष्ठा से कार्य कर रही है।
समस्याओं के त्वरित निराकरण का भरोसा
दौरे के दौरान ग्रामीणों ने गांव की कुछ स्थानीय समस्याओं जैसे सड़क, पानी और बिजली से जुड़ी मांगें विधायक के समक्ष रखीं। विधायक अनुज शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए और ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि धरसींवा विधानसभा के हर गांव का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।