आपातकाल की बरसी पर भाजपा रायपुर जिला निकालेगा मौन जुलूस

आपातकाल की बरसी पर भाजपा रायपुर जिला निकालेगा मौन जुलूस

आपातकाल की बरसी पर भाजपा रायपुर जिला निकालेगा मौन जुलूस
24 जून को जेल परिसर से कचहरी चौक तक निकलेगी मौन रैली


रायपुर /भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिला द्वारा आपातकाल की बरसी के अवसर पर संविधान हत्या दिवस को काला दिवस के रूप में स्मरण करते हुए मौन जुलूस का आयोजन किया जा रहा है।

आपातकाल के दौरान लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों पर हुए प्रहार को याद करते हुए भाजपा रायपुर जिला द्वारा 24 जून 2026, बुधवार को संध्या 06 बजे जेल परिसर से कचहरी चौक तक मौन रैली निकाली जाएगी।

भाजपा रायपुर जिला ने पार्टी के समस्त वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं देवतुल्य कार्यकर्ता बंधु-भगिनियों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम में सहभागिता करने का आग्रह किया है।