विद्यार्थी अपना लक्ष्य निर्धारित करें, सफलता अवष्य मिलेगी - सुनील सोनी

विद्यार्थी अपना लक्ष्य निर्धारित करें, सफलता अवष्य मिलेगी - सुनील सोनी


विद्यार्थी अपना लक्ष्य निर्धारित करें, सफलता अवष्य मिलेगी - सुनील सोनी
आषा और विष्वास के साथ परिश्रम करें
विधायक सुनील सोनी ने 3 स्कूलों में विद्यार्थियों से किया संवाद

21.08.2026। रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी आज 21 अगस्त को शासकीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं से संवाद कार्यक्रम के तहत 3 स्कूलों क्रमषः जेएन पाण्डेय उ0मा0 विद्यालय, प्यारेलाल यादव हिन्दू हाई स्कूल और शहीद संजय यादव शा0उ0मा0 शाला पहंुचे, जिसमें उन्होंने उत्कृष्ठ विद्यार्थियों को उत्कृष्ठता प्रमाण पत्र के साथ-साथ 5000 रूप्ये की प्रोत्साहन राषि भी प्रदान की और विद्यार्थियों से खुलकर बात की। विधायक सुनील सोनी ने मंच से उतरकर बच्चों के समीप जाकर उनका उत्साहवर्धन किया, इस संवाद के दौरान हाॅल लगातार विद्यार्थियों की कर्तल ध्वनि से गंूजता रहा। 
छात्रों को संबोधित करते हुए विधायक श्री सोनी ने कहा कि जीवन में पढ़ाई का अत्यंत महत्व है। समय पर किया गया कार्य ही सार्थक होता है, यह आपके पढ़ने का समय है, और पढ़कर ही आगे बढ़ेंगे और केवल अपने परिवार का नहीं बल्कि देष का नाम रौषन करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थी प्रण लेकर जीवन में अपना-अपना लक्ष्य निर्धारित करें, आषा और विष्वास के साथ परिश्रम करें, जीवन में कभी हताष न हों। समय के पाबंद और अनुषासन से निष्चित ही लक्ष्य की प्राप्ति होगी। उन्होंने समस्त छात्र-छात्राओं  को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं व्यक्त की।
इस अवसर पर भाजपा रायपुर जिला अध्यक्ष रमेष ठाकुर, श्रीमती हेमलता चंद्राकर, वरिष्ठ पदाधिकारी खेमराज बैद, सुभाष तिवारी, एमआईसी सदस्य अमर गिदवानी जोन अध्यक्ष मुरली शर्मा, जोन अध्यक्ष बद्रीप्रसाद गुप्ता, पार्षद रमेष सपहा, राधेष्याम बुंदेला, भाठागांव मंडल अध्यक्ष अभिषेक तिवारी सदर बाजार मंडल अध्यक्ष संतोष सोनी, सिविल लाईन मंडल अध्यक्ष सुनील कुकरेजा,एल्डरमेन मनीष करनभुंजे, राजू बिरनानी, श्रीमती ज्योति पवार, पुखराज गायकवाड, जयप्रकाष देवांगन, स्वपनिल मिश्रा, पीयूष सिंह ठाकुर, श्रेयांष शर्मा, दिनेष सिन्हा सहित प्राचार्यगण, षिक्षकगण एवं गणमान्य नागरिकगण उपस्थित हुए।