भाजपा ने घोषित किए कई राज्यों के प्रभारी और सह-प्रभारी, स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ की कमान

भाजपा ने घोषित किए कई राज्यों के प्रभारी और सह-प्रभारी, स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ की कमान

*भाजपा ने घोषित किए कई राज्यों के प्रभारी और सह-प्रभारी, स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ की कमान*

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक फेरबदल के तहत छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों के प्रभारियों और सह-प्रभारियों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का नया प्रभारी नियुक्त किया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

*स्मृति ईरानी का राजनीतिक सफर*

स्मृति ईरानी का भाजपा से जुड़ाव 2003 में हुआ था। 2004 में वे भाजपा महाराष्ट्र युवा मोर्चा की उपाध्यक्ष बनीं और 2010 में पार्टी की राष्ट्रीय सचिव तथा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त हुईं। 2011 में वे पहली बार गुजरात से राज्यसभा सांसद चुनी गईं। 2014 में उन्होंने अमेठी से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ा और उसी वर्ष मोदी सरकार में मानव संसाधन विकास मंत्री बनीं। इसके बाद 2016 में कपड़ा मंत्रालय और 2017 में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का दायित्व भी उन्हें मिला। 2019 में उन्होंने अमेठी से राहुल गांधी को हराकर लोकसभा में जीत दर्ज की, हालांकि 2024 के आम चुनाव में वे अमेठी सीट हार गईं।

*सिद्धार्थ शंभू का राजनीतिक सफर*

सिद्धार्थ शंभू 1995 से भाजपा से जुड़े हैं और उन्होंने पार्टी में कई संगठनात्मक जिम्मेदारियां निभाई हैं। वे बिहार भाजपा में तीन बार प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके हैं। 2025 में उन्हें सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन का नॉन-ऑफिशियल डायरेक्टर नियुक्त किया गया था, और 2026 में उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह नियुक्तियां आगामी चुनावी रणनीति और संगठन को मजबूत करने के मद्देनजर की गई हैं।