सांसद अनिल बलूनी को संचार विभाग का राष्ट्रीय समन्वयक एवं आशीष उषा अग्रवाल को राष्ट्रीय मीडिया संयोजक बनने पर संतोष पाण्डेय ने दी बधाई
सांसद अनिल बलूनी को संचार विभाग का राष्ट्रीय समन्वयक एवं आशीष उषा अग्रवाल को राष्ट्रीय मीडिया संयोजक बनने पर संतोष पाण्डेय ने दी बधाई
सांसद पाण्डेय ने कहा : उनके मार्गदर्शन में मीडिया के क्षेत्र में होगा नवाचार
रायपुर। वरिष्ठ भाजपा सांसद अनिल बलूनी को संचार विभाग का राष्ट्रीय समन्वयक व आशीष उषा अग्रवाल को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय मीडिया संयोजक नियुक्त किए जाने पर भाजपा प्रदेश मुख्य प्रदेश प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।
भाजपा मुख्य प्रदेश प्रवक्ता एवं सांसद श्री पाण्डेय ने कहा कि श्री बलूनी व श्री अग्रवाल के मार्गदर्शन में मीडिया के क्षेत्र में नवाचार होगा और संगठन की विचारधारा एवं जनहितैषी कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुँचाया जा सकेगा। उनका अनुभव और कुशल नेतृत्व निश्चित रूप से पार्टी के मीडिया कार्य को नई दिशा प्रदान करेगा।


