सेवा मेरा योगदान; भाजपा कार्यकर्ताओं ने महादेव घाट में की सफाई व रोपें पौधे
सेवा मेरा योगदान; भाजपा कार्यकर्ताओं ने महादेव घाट में की सफाई व रोपें पौधे
= भाजपा पश्चिम नगर मण्डल का सेवा संकल्प अभियान, स्वच्छता कार्य व एक पेड़ मां के नाम किया पौधरोपण
जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा संकल्प अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। जिसमें सेवा मेरा योगदान के तहत आज बुधवार को भाजपा पश्चिम नगर मण्डल ने स्थानीय महादेव घाट में स्वच्छता अभियान चलाया और एक पेड़ मां के नाम पौधरोपण भी किया।
बरसते पानी में सांसद महेश कश्यप, भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, महापौर संजय पाण्डेय, पश्चिम नगर मण्डल अध्यक्ष प्रकाश झा सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय निवासियों के साथ महादेव घाट परिसर में साफ सफाई की और पौधे लगाकर वार्ड वासियों से उनकी देखरेख करने आग्रह किया। सांसद महेश कश्यप ने कहा कि भाजपा द्वारा राष्ट्र व्यापी सेवा संकल्प अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। जिसमें आमजनों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुये विविध सेवा कार्य पूरे किये जा रहें हैं। भाजपा पश्चिम नगर मण्डल अध्यक्ष प्रकाश झा ने कहा कि भैरमदेव शक्ति केन्द्र के अन्तर्गत सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम में वार्ड वासियों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने महादेव घाट में स्वच्छता कार्य व एक पेड़ मां के नाम पौधरोपण किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा 17 सितम्बर से आरंभ सेवा संकल्प अभियान आगामी 17 अक्टूबर तक सतत जारी रहेगा। जिसमें जनसेवा से जुड़े विविध कार्यक्रम जन सहयोग से अनवरत किये जायेंगे।
आज सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री रजनीश पाणिग्राही,परीस राम बेसरा, सफीरा साहू, नरसिंह राव, सुब्रतो विश्वास, सुरेश गुप्ता, माहेश्वरी ठाकुर, राजपाल कसेर, शशिनाथ पाठक, सुधा मिश्रा, अतुल सिम्हा, संजय चंद्राकर, गायत्री कश्यप, आशा साहू, ब्रिजेश शर्मा, दिलीप सुंदरानी, सुरेश मिश्रा, बृजेश कपूर, योगेश ठाकुर, कमलेश विश्वकर्मा, रौशन झा, निर्मल पाणिग्रही, लक्ष्मण झा, श्याम सुंदर बघेल, संतोष गौर, कलावती कसेर, यशवर्धन राव, श्वेता बघेल, पारुल बोथरा, माधवी मंडल, मनोज ठाकुर, नवीन बोथरा, विभा सिंह,अलका सेंगर, डिकेश नाग, रितेश सिन्हा,विधु शेखर झा आदि सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं वार्ड वासी उपस्थित रहे।


