पथरिया स्थित वीरांगना अवंती बाई लोधी महाविद्यालय में ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ थीम पर रंगोली कार्यक्रम का आयोजन, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक हुए शामिल
पथरिया स्थित वीरांगना अवंती बाई लोधी महाविद्यालय में ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ थीम पर रंगोली कार्यक्रम का आयोजन, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक हुए शामिल
छात्र-छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से दिखाई प्रधानमंत्री मोदी जी की 25 वर्षीय सेवा यात्रा और जनकल्याणकारी योजनाओं की झलक
बिल्हा / पथरिया :- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बिल्हा विधानसभा के पथरिया स्थित वीरांगना अवंती बाई लोधी शासकीय महाविद्यालय में ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम के तहत भव्य रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने इस अवसर पर अपनी कला और रचनात्मकता का अद्भुत प्रदर्शन किया।
रंगोली में दिखी मोदी जी की 25 वर्षीय सेवा यात्रा की झलक
छात्र-छात्राओं ने यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों की गौरवमयी सार्वजनिक सेवा यात्रा को केंद्र में रखते हुए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं अभियानों को रंगोली के माध्यम से खूबसूरती से उकेरा। रंगों के माध्यम से सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की कहानी को जीवंत किया गया। विद्यार्थियों ने विशेष रूप से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, आयुष्मान भारत सहित अनेक जनकल्याणकारी पहलों को अपनी रंगोलियों में दर्शाया। हर रंगोली में सामाजिक सरोकार, पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण का संदेश निहित थाl कार्यक्रम में स्वच्छ भारत अभियान, उज्ज्वला योजना, महतारी वंदन योजना, सोलर पैनल अभियान तथा विकसित भारत 2047 जैसे विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। विद्यार्थियों को केंद्र एवं राज्य स्तर पर संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने तथा उनके उद्देश्यों को समाज तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही नवाचार एवं नई सोच को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया।
बच्चों की प्रतिभा अत्यंत सराहनीय - धरमलाल कौशिक
इस अवसर पर धरमलाल कौशिक ने सभी रंगोलियों का अवलोकन किया और छात्र-छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि बच्चों की यह प्रतिभा, उनका उत्साह और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी यह अभिव्यक्ति अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 25 वर्षों तक मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में निस्वार्थ भाव से राष्ट्र सेवा की है। उनकी योजनाएं आज गरीब कल्याण का पर्याय बन गई हैं। बच्चों ने जिस तरह से उज्ज्वला से धुआं मुक्त रसोई, आवास से पक्का घर और ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से पर्यावरण रक्षा का संदेश रंगों में पिरोया है, वह अद्भुत है। श्री कौशिक ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य ही युवाओं में सेवा भाव जागृत करना है और ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ इसी का प्रतीक है।
अंत में उत्कृष्ट रंगोली बनाने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापकगण, छात्र-छात्राएं एवं भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


