ट्राइसाइकिल मिलने से हीरे सिंह निषाद के लिए आवागमन हुआ आसान, दिव्यांगजन के जीवन में आई सहूलियत पहले बैसाखी के सहारे चलते थे हरे सिंह, अब स्वयं आ-जा सकेंगे आसानी से

ट्राइसाइकिल मिलने से हीरे सिंह निषाद के लिए आवागमन हुआ आसान, दिव्यांगजन के जीवन में आई सहूलियत पहले बैसाखी के सहारे चलते थे हरे सिंह, अब स्वयं आ-जा सकेंगे आसानी से
ट्राइसाइकिल मिलने से हीरे सिंह निषाद के लिए आवागमन हुआ आसान, दिव्यांगजन के जीवन में आई सहूलियत
पहले बैसाखी के सहारे चलते थे हरे सिंह, अब स्वयं आ-जा सकेंगे आसानी से

उत्तर बस्तर कांकेर, 19 अक्टूबर 2026/ दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके जीवन को सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज कांकेर के मिनी स्टेडियम में भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, जयपुर द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चारामा विकासखंड के ग्राम उडकुड़ा निवासी दिव्यांग हीरे सिंह निषाद को ट्राइसाइकिल प्रदान की गई।
ट्राइसाइकिल मिलने से  हीरे सिंह निषाद के लिए अब आवागमन पहले की तुलना में अधिक आसान हो जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले वे बैसाखी के सहारे चलते थे, जिससे एक स्थान से दूसरे स्थान तक आने-जाने में काफी परेशानी होती थी। अब ट्राइसाइकिल मिलने से उन्हें आने-जाने में सुविधा होगी और वे अधिक सहजता के साथ अपने दैनिक कार्य कर सकेंगे। श्रीहीरे सिंह निषाद ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ट्राइसाइकिल मिलने से उन्हें बहुत अच्छा लगा है। अब उन्हें इधर-उधर आने-जाने में आसानी होगी। उन्होंने इस सहयोग के लिए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिला प्रशासन के मार्गदर्शन एवं सहयोग से उन्हें यह सुविधा प्राप्त हुई है।
जिला प्रशासन एवं भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, जयपुर की यह पहल दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। ऐसे प्रयासों से दिव्यांगजनों के जीवन में सुविधा, आत्मविश्वास और सकारात्मक बदलाव आ रहा है।