बिग ब्रेक - किसानों को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक और महत्वपूर्ण घोषणा की
बिग ब्रेक
किसानों को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक और महत्वपूर्ण घोषणा की
उन्होंने कहा कि सरकार 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी की व्यवस्था के तहत बस्तर और सरगुजा संभाग के उन किसानों को भी राहत देगी, जो कम उत्पादन के कारण पूरा धान नहीं बेच पाते हैं।
सीएम ने बताया कि यदि किसान 21 क्विंटल के बजाय 15 क्विंटल धान ही बेच पाते हैं, तब भी शेष 6 क्विंटल की अंतर राशि यानी करीब 13,839 रुपये प्रति एकड़ की सहायता राशि सरकार देगी।
इसके साथ ही गन्ना किसानों के लिए भी बड़ा फैसला लिया गया है। गन्ने का मूल्य 355 रुपये से बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है। यह व्यवस्था खरीफ सत्र 2025-26 से लागू होगी।