लोकतंत्र को कांग्रेस से खतरा, गुरु खुशवंत साहेब का बड़ा बनाया

लोकतंत्र को कांग्रेस से खतरा, गुरु खुशवंत साहेब का बड़ा बनाया

लोकतंत्र को कांग्रेस से खतरा, गुरु खुशवंत साहेब का बड़ा बनाया

एंकर - भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान सक्ती जिले में आयोजित हुई। इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, जांजगीर-चांपा सांसद कमलेश जांगड़े सहित अन्य नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।जहां मीडिया से बात करते हुए गुरु खुशवंत साहेब ने बड़ा बयान दिया है, उन्होंने कहा है कि लोकतंत्र को कांग्रेस से खतरा है।


वीओ - जिले के प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि आज हमारी लोकतंत्र बचाओ - अराजकता हटाओ पदयात्रा और आमसभा का आयोजन था। क्योंकि जिस प्रकार कांग्रेस पार्टी और उसके कार्यकर्ता इस देश में भ्रम और झूठ फैलाने का काम कर रहे हैं, वोट चोरी का झूठ फैला रहे हैं, उसके विरुद्ध में यह यात्रा है। उन्होंने कहा कि ये लोग इस देश को बर्बाद करना चाहते हैं। जिस प्रकार बांग्लादेश में अराजकता फैली, उसी प्रकार भारत देश में भी अराजकता फैलाना चाहते हैं।

उन्होंने SIR को लेकर कहा कि जिस SIR का ये लोग विरोध कर रहे हैं, इन्हीं कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में 10 बार SIR हो चुका है। जब 10 बार SIR हुआ और इनकी जीत हो रही थी, तब इन्होंने कोई विरोध नहीं किया। लेकिन आज जब इनकी हार हो रही है, जनता इन्हें नकार रही है, तो जबरदस्ती नौटंकी कर SIR का विरोध कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जब कर्नाटक, केरल, हिमाचल में इनकी सरकार बनती है, तब ये SIR का भी विरोध नहीं करते, EVM पर भी सवाल नहीं उठाते। लेकिन आज जब सारे प्रदेशों में इनकी हार हो रही है, तो इसका विरोध कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को कांग्रेस से खतरा है, कांग्रेस भोले-भाले युवा साथियों को झूठ फैलाकर गलत रास्ते में डालने का काम कर रहे हैं। दीपावली के त्योहार पर दुकानें बंद कराना और छत्तीसगढ़ के राज्य उत्सव के समय छत्तीसगढ़ के लोगों को दिल्ली ले जाना, यही कांग्रेस का भ्रम और झूठ है। इन्हीं लोगों से लोकतंत्र को खतरा है और इन्हीं से बचाने के लिए यह पदयात्रा निकाली गई है।