‘समावेशी नीति संकल्प’ कार्यशाला में शामिल हुईं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से प्राप्त किया मार्गदर्शन

‘समावेशी नीति संकल्प’ कार्यशाला में शामिल हुईं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन  से प्राप्त किया मार्गदर्शन

‘समावेशी नीति संकल्प’ कार्यशाला में शामिल हुईं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन जी से प्राप्त किया मार्गदर्शन

वंचित एवं कमजोर वर्गों के उत्थान, सामाजिक सशक्तीकरण और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर हुआ मंथन

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने 19 नवंबर को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित ‘समावेशी नीति संकल्प’ समाज कल्याण मंत्रियों की कार्यशाला में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने भाजपा के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी से भेंट कर समाज कल्याण एवं वंचित वर्गों के उत्थान से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन  की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस कार्यशाला में विभिन्न राज्यों के समाज कल्याण मंत्रियों ने समाज के वंचित, शोषित एवं कमजोर वर्गों के समग्र उत्थान और सशक्तीकरण से जुड़ी योजनाओं पर विचार-विमर्श किया। साथ ही विभिन्न राज्यों की सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों एवं सफल नवाचारों को साझा किया गया, ताकि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुँचाया जा सके।

कार्यशाला में आदरणीय प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में संचालित ‘एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय’ एवं ‘स्टैंड-अप इंडिया’ जैसी महत्वपूर्ण पहलों के माध्यम से शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई। इन योजनाओं के माध्यम से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं वंचित वर्गों को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों को भी रेखांकित किया गया।

इस अवसर पर मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण, कुपोषण मुक्ति, मातृ एवं शिशु कल्याण तथा समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों के उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयासों और योजनाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला से प्राप्त मार्गदर्शन एवं विभिन्न राज्यों के अनुभव छत्तीसगढ़ में योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और प्रभावी परिणाम सुनिश्चित करने में उपयोगी सिद्ध होंगे।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के मार्गदर्शन और माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन  के विचारों से समाज के प्रत्येक वंचित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक विकास और कल्याण की योजनाओं का लाभ पहुँचाने के संकल्प को और मजबूती मिलेगी। हमारा लक्ष्य विकसित भारत के साथ विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।

कार्यशाला के दौरान आयोजित विशेष सत्रों एवं रात्रिभोज में भी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सहभागिता की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री  श्यामबिहारी जायसवाल  एवं गुरु खुशवंत साहेब जी सहित विभिन्न राज्यों के मंत्रीगण उपस्थित रहे।