40 वर्षों से जारी जनदर्शन बना जनविश्वास की पहचान, सांसद बृजमोहन अग्रवाल से मिलने प्रतिदिन उमड़ते हैं लोग
40 वर्षों से जारी जनदर्शन बना जनविश्वास की पहचान, सांसद बृजमोहन अग्रवाल से मिलने प्रतिदिन उमड़ते हैं लोग
रायपुर। जनप्रतिनिधि की लोकप्रियता केवल पद से नहीं, बल्कि लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनने, उनकी समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के निरंतर प्रयास से बनती है। इसी जनविश्वास का उदाहरण रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधि बृजमोहन अग्रवाल का जनदर्शन है, जो वर्षों से बिना किसी निर्धारित वार या तिथि के लगातार संचालित हो रहा है।
बृजमोहन अग्रवाल का जनदर्शन आम लोगों के लिए सदैव खुला रहता है। यहां गरीब-अमीर, परिचित-अपरिचित, विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा आम नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचते हैं। सभी की बात गंभीरता से सुनी जाती है तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए जाते हैं।
छात्र राजनीति से सार्वजनिक जीवन की शुरुआत करने वाले बृजमोहन अग्रवाल ने कॉलेज एवं विश्वविद्यालय छात्रसंघ नेतृत्व से लेकर विधायक, मंत्री और वर्तमान में सांसद तक का लंबा राजनीतिक सफर तय किया है। लगातार नौ बार विधायक चुने जाने और बाद में रायपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद निर्वाचित होने के दौरान जनता से उनका सीधा संवाद लगातार बना रहा है।
पिछले लगभग चार दशकों से उनके जनदर्शन में आने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ती रही है, जो उनके प्रति जनता के विश्वास और लोकप्रियता को दर्शाती है। उनकी विशेषता यह भी मानी जाती है कि वे वर्षों पुराने कार्यकर्ताओं, मित्रों और सहयोगियों को नाम से पहचानते हैं, आत्मीयता से मिलते हैं, सभी की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुनते हैं तथा उनके निराकरण की नियमित समीक्षा भी करते हैं।
जनसंपर्क की यही निरंतर परंपरा बृजमोहन अग्रवाल के जनदर्शन को आम जनता के बीच विश्वास, सहज उपलब्धता और सेवा का प्रतीक बनाती है।

