प्रदेश के समग्र विकास का बजट - सुनील सिंघी
प्रदेश के समग्र विकास का बजट - सुनील सिंघी
राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य \ अमर पारवानी ने बताया कि राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमेन सुनील सिंघी ने यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं माननीय वित्तमंत्री ओ पी चौधरी से सौजन्य भेंट कर वित्तीय वर्ष 2026-27 के उत्कृष्ट एवं दूरदर्शी बजट के लिए उन्हें हार्दिक बधाई दी।
श्री सिंघी ने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री के विकसित भारत - 2047 के संकल्प को जमीनी मजबूती प्रदान करने वाला है। बजट में व्यापार, उद्योग, अधोसंरचना, युवा एवं कौशल विकास पर दिया गया विशेष फोकस प्रदेश की आर्थिक प्रगति को नई गति देगा तथा व्यापारिक गतिविधियों के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि घोषित प्रावधानों के प्रभावी क्रियान्वयन से प्रदेश में निवेश का वातावरण मजबूत होगा, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और छत्तीसगढ़ विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
धन्यवाद
cg24 
