16 जून को आयोजित होगी विशेष जीएसटी कार्यशाला, प्रसिद्ध GST विशेषज्ञ CA जितेन्द्र सिंह खनूजा करेंगे मार्गदर्शन
सुरक्षित व्यापार की दिशा में CAIT प्रदेश कार्यालय में जीएसटी कार्यशाला व्यापारियों को मिलेगी सम्पूर्ण जानकारी
व्यापारियों को जीएसटी अनुपालन के प्रति जागरूक एवं सशक्त बनाने के लिए CAIT छत्तीसगढ़ की पहल - अमर पारवानी
16 जून को आयोजित होगी विशेष जीएसटी कार्यशाला, प्रसिद्ध GST विशेषज्ञ CA जितेन्द्र सिंह खनूजा करेंगे मार्गदर्शन
देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन जितेन्द्र दोशी, विक्रम सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन, वाइस चेयरमेन सुरिन्दर सिंह, जीवत बजाज, महामंत्री अवनीत सिंह, कोषाध्यक्ष विजय पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, वासु माखीजा, राम मंधान, भरत जैन, राकेश ओचवानी एवं शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) छत्तीसगढ़ द्वारा व्यापारियों को बदलते कर कानूनों, जीएसटी अनुपालन तथा विभागीय प्रक्रियाओं के प्रति जागरूक एवं सक्षम बनाने के उद्देश्य से 16 जून 2026, मंगलवार को एक विशेष “जीएसटी कार्यशाला” का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम शाम 4ः30 बजे से ब्।प्ज् प्रदेश कार्यालय, प्रथम तल, पगारिया कॉम्प्लेक्स, पुराना बस स्टैंड, पंडरी, रायपुर में आयोजित होगा।
कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर आज CAIT छत्तीसगढ़ की बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश पदाधिकारियों ने कार्यशाला की रूपरेखा, व्यापारी सहभागिता तथा आयोजन की सफलता को लेकर विस्तृत चर्चा की। बैठक में यह विश्वास व्यक्त किया गया कि यह कार्यशाला व्यापारियों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं मार्गदर्शक सिद्ध होगी।
CAIT छत्तीसगढ़ की लीगल टीम के CA मुकेश मोटवानी ने बताया कि कार्यशाला में प्रदेश के प्रसिद्ध जीएसटी विशेषज्ञ CA जितेन्द्र सिंह खनूजा विशेष वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। वे जीएसटी जांच एवं विभागीय एक्शन, फर्जी बिलिंग एवं फेक ITC की पहचान, समन-सर्वे-इंस्पेक्शन एवं गिरफ्तारी से बचाव, GST कम्प्लायंस चेकलिस्ट तथा विभिन्न वास्तविक केस स्टडी एवं कानूनी पहलुओं पर विस्तार से जानकारी देंगे।
CAIT के राष्ट्रीय वाईस चेयरमेन अमर पारवानी ने कहा कि वर्तमान समय में व्यापारियों के लिए केवल व्यापार करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि कानूनों की सही जानकारी और समय पर अनुपालन भी उतना ही आवश्यक है। यह कार्यशाला व्यापारियों को जागरूक, सुरक्षित एवं आत्मविश्वासी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
अमर पारवानी ने कहा कि CAIT का उद्देश्य व्यापारियों को केवल समस्याओं से अवगत कराना नहीं, बल्कि उन्हें समाधान और मार्गदर्शन उपलब्ध कराना भी है, ताकि वे नियमों का पालन करते हुए निर्भीक होकर व्यापार कर सकें।
CAIT छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन ने सभी व्यापारियों, उद्योगपतियों एवं व्यापारिक संगठनों से इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनने का आग्रह किया है।
उपरोक्त बैठक में कैट एवं युवा कैट के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे:- विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, अवनीत सिंह, विजय पटेल, सुरेन्दर सिंह, जीवत बजाज, भरत जैन, जयराम कुकरेजा, प्रीतपाल सिंह बग्गा, नागेन्द्र तिवारी, शैलेन्द्र शुक्ला, मनीष सोनी, बी एस परिहार, विषाल वरयानी, प्रकाष माखीजा एवं खोखन कुण्डु।
cg24 
