मैग्नेटो मॉल में चेम्बर का भव्य ”योग लेजेंड्स” समारोह सफलतापूर्वक संपन्न

मैग्नेटो मॉल में चेम्बर का भव्य ”योग लेजेंड्स” समारोह सफलतापूर्वक संपन्न

मैग्नेटो मॉल में चेम्बर का भव्य ”योग लेजेंड्स” समारोह सफलतापूर्वक संपन्न

मंच पर 51 योग गुरुओं का हुआ सम्मान, एरोबैटिक योग के हैरतअंगेज प्रदर्शन और
 सिंगर धीरज के संगीतमय जादू से मंत्रमुग्ध हुए लोग

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर कल शाम छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एवं छत्तीसगढ़ योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में रायपुर के मैग्नेटो मॉल, रायपुर में भव्य ”योग लेजेंड्स” समारोह का सफल आयोजन श्रीमती मीनल चैबे, महापौर के मुख्य आतिथ्य में एवं श्रीमती अनामिका सिंह पार्षद एवं एमआईसी सदस्य, नगर पालिक निगम रायपुर के विशिष्ट आतिथ्य में किया गया। इस गौरवमयी कार्यक्रम में चेम्बर के पदाधिकारियों, प्रबुद्ध जनों, योग साधकों और आम नागरिकों ने बहुत बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम का भरपूर लाभ उठाया और योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

समारोह में समाज को निस्वार्थ भाव से स्वस्थ रखने और योग को जन-जन तक पहुँचाने वाले प्रदेश के 51 महान योग विशेषज्ञों व गुरुओं का भव्य सम्मान किया गया। छत्तीसगढ़ चेम्बर और  छत्तीसगढ़ योगासना स्पोर्ट्स के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मंच पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम में उपस्थित योग विभूतियों को शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान पेशेवर योग साधकों द्वारा प्रस्तुत किए गए ”एरोबैटिक योग” ने दर्शकों को अत्यंत रोमांचित किया। हवा में अद्भुत संतुलन बनाते हुए साधकों ने कठिन आसनों का प्रदर्शन किया उसके साथ अत्यंत जटिल ”पार्टनर योग”  शामिल थे। शरीर की कल्पनीय लचीलेपन और एकाग्रता के इस अद्वितीय समन्वय को देख पूरा मॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

समारोह को और अधिक ऊर्जावान और आनंदमयी बनाने के लिए प्रसिद्ध सेलिब्रिटी सिंगर धीरज जी ने अपनी मधुर आवाज और चुनिंदा भजनों व गीतों के जरिए उपस्थित जनसमुदाय को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी सुरीली प्रस्तुतियों और संगीत के सुरों ने योग के इस उत्सव में एक आध्यात्मिक और खुशनुमा माहौल तैयार कर दिया, जिस पर लोग झूमने को मजबूर हो गए। इसके साथ ही कार्यक्रम के अंत में एक आकर्षक लकी ड्रा भी निकाला गया, जिसमें विजेताओं को विशेष उपहार दिए गए।

इस अवसर पर चेम्बर के प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश थौरानी ने सभी को योग दिवस की बधाई देते हुए कहा कि, योग हमारे ऋषियों-मुनियों द्वारा दी गई वह अमूल्य धरोहर है, जो हमारे शरीर को निरोग, बुद्धि को प्रखर और मन को शांत रखती है। यदि हमारा व्यापारी वर्ग और आम नागरिक शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहेगा, तभी हमारा व्यापार उन्नत होगा और तभी हमारा छत्तीसगढ़ राज्य और देश प्रगति के पथ पर समृद्ध बनेगा। चेम्बर इस भव्य आयोजन के माध्यम से सभी से योग को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील करता है।

चेम्बर कार्यकारी अध्यक्ष राजेश वासवानी, राधा किशन सुंदरानी एवं जसप्रीत सिंह सलूजा ने कार्यक्रम को लेकर कहा कि रायपुर के मैग्नेटो मॉल में आयोजित ”योग लेजेंड्स” समारोह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वस्थ और समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में चेम्बर का एक ऐतिहासिक कदम है। व्यापार और उद्योग जगत की व्यस्त दिनचर्या के बीच स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाना आज के समय की सबसे बड़ी मांग है।

छत्तीसगढ़ योगासना स्पोर्ट्स के अध्यक्ष गोस्वामी जयंत विष्णु भारती एवं सचिव डॉ. मेजर सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि, योग केवल एक शारीरिक क्रिया नहीं बल्कि आत्मा और मन के जुड़ाव का विज्ञान है। आज चेम्बर के साथ मिलकर ”योग लेजेंड्स” के मंच से योग गुरुओं का सम्मान करना हमारे लिए अत्यंत गौरव का विषय है। ऐसे आयोजनों से युवा पीढ़ी में योग खेल के प्रति आकर्षण और बढ़ेगा।

मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती मीनल चैबे ने कार्यक्रम में ”करें योग-रहें निरोग” के नारे से उपस्थित समस्त प्रबुद्धजनों को योग को अपने जीवन में शामिल करने हेतु प्रेरित किया।

विशिष्ट अतिथि श्रीमती अनामिका सिंह पार्षद एवं एमआईसी सदस्य ने स्वास्थ्य जागरूकता के प्रति चेम्बर के प्रयासों की सराहना करते हुए योग दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला एवं एक गायनेकोलाजिस्ट होने के रूप में महिलाओं के लिए योग की महत्ता बताई।

कार्यक्रम में माननीया ब्रह्माकुमारी दीदी ने बताया कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह मन, आत्मा और परमात्मा का एक पवित्र मिलन है। उन्होंने सभी से दैनिक जीवन में योग और ध्यान (मेडिटेशन) को अपनाने का आह्वान किया ताकि मानसिक तनाव से मुक्ति पाई जा सके और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो।

इस भव्य और गरिमामयी कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी मंच संचालन चेम्बर के कार्यक्रम समन्वयक एवं सांस्कृतिक प्रभारी श्री अनिल जोतसिंघानी द्वारा अपनी अनूठी और रोचक शैली में किया गया।

कार्यक्रम को भव्य रूप से सफल बनाने में चेम्बर के कार्यकारी अध्यक्ष व कार्यक्रम प्रभारी-  राधाकिशन सुंदरानी,  राजेश वासवानी,  जसप्रीत सिंह सलूजा (कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रभारी-रायपुर संभाग) तथा कार्यक्रम संयोजक व प्रदेश उपाध्यक्ष  दिलीप इसरानी (कार्यालय प्रभारी) एवं सह-संयोजक व प्रदेश उपाध्यक्ष  मनीष प्रजापति ने अपनी पूरी टीम के साथ महत्वपूर्ण और सराहनीय योगदान दिया।

इस अवसर पर चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी, सलाहकार-सरल मोदी, मोहनलाल तेजवानी, कार्यकारी अध्यक्ष-राधाकिशन सुन्दरानी, राजेश वासवानी, जसप्रीत सिंह सलूजा, कार्यकारी महामंत्री कपिल दोशी, उपाध्यक्ष-दिलीप इसरानी, मनीष प्रजापति, सुदेश मध्यान, जितेन्द्र बड़वानी, राजेश गुरनानी, मंत्री-प्रशांत गुप्ता, राजेन्द्र पारख, आलोक शर्मा, गुलाबचंद्र साहू, संदीप मेघानी, सांस्कृतिक प्रभारी अनिल जोतसिंघानी, सदस्य- निखिल पंड्या, महिला चेम्बर अध्यक्ष डाॅ. ईला गुप्ता, कोषाध्यक्ष नम्रता अग्रवाल, हेमल शाह, सहित अनेक चेम्बर पदाधिकारी, एसोसियेशन के प्रतिनिधि एवं व्यापारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।