विश्व पर्यावरण दिवस पर कलेक्टर एवं एसपी सहित अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया पौधरोपण
विश्व पर्यावरण दिवस पर कलेक्टर एवं एसपी सहित अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया पौधरोपण
कोण्डागांव, 05 जून 2026/ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला कार्यालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना एवं पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चंद्रा ने पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया।
कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चाली ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रूपेश दांडे, संयुक्त कलेक्टर श्री वहीदुर्रहमान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
cg24 
