एसडीएम ने किया लैम्प्स में खाद भंडारण एवं वितरण व्यवस्था का निरीक्षण

एसडीएम ने किया लैम्प्स में खाद भंडारण एवं वितरण व्यवस्था का निरीक्षण
एसडीएम ने किया लैम्प्स में खाद भंडारण एवं वितरण व्यवस्था का निरीक्षण

कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार केशकाल अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सुश्री आकांक्षा नायक ने कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से क्षेत्र के विभिन्न लैम्प्स का निरीक्षण कर खाद भंडारण एवं वितरण व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान किसानों की आवश्यकता के अनुरूप खाद की उपलब्धता एवं भंडारण की स्थिति का परीक्षण किया गया। जांच में खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध पाया गया। एसडीएम ने समिति प्रबंधकों एवं कर्मचारियों को किसानों को निर्धारित दरों पर खाद उपलब्ध कराने तथा वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने शासन द्वारा निर्धारित खाद के मूल्य, वितरण संबंधी दिशा-निर्देश एवं आवश्यक सूचनाओं को प्रमुख स्थान पर चस्पा करने के निर्देश भी दिए, ताकि किसानों को आवश्यक जानकारी आसानी से प्राप्त हो सके।

जिला प्रशासन द्वारा किसानों को समय पर कृषि आदान उपलब्ध कराने तथा खाद वितरण व्यवस्था की नियमित निगरानी की जा रही है, जिससे खरीफ सीजन के दौरान किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।