स्वास्थ्य सेवाओं और जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रति छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार असमर्थ
स्वास्थ्य सेवाओं और जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रति छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार असमर्थ
राजेश मूणत दिखावे की राजनीति करते हैं
स्वास्थ्य सेवाओं का श्रेय पूर्व की कांग्रेस सरकार को ही जायेगा इसलिये भारतीय जनता पार्टी की सरकार इसको नजरअंदाज कर रही है और जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिये तरसा रही है
भारतीय जनता पार्टी दुर्भावना और बदले की राजनीति करती है
रायपुर पश्चिम सहित छत्तीसगढ़ में हमर अस्पताल, हमर क्लिनीक की बिल्डिंगें बनकर तैयार हैं और वह खण्डहर का रूप ले रही हैं लेकिन सरकार उद्घाटन और संचालन करने में असमर्थ - विकास उपाध्याय
रायपुर (छ.ग.) दिनांक 29.06.2026। पूर्व संसदीय सचिव एवं छाया सांसद विकास उपाध्याय ने कहा कि रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत दिखावे की राजनीति करते हैं, इसीलिये मनुष्य जीवन के लिये सबसे जरूरी स्वास्थ्य जैसे गंभीर विषय पर वह कभी गंभीर नहीं दिखे। बड़ी बिल्डिंग, सड़क चैड़ीकरण, तोड़-फोड़ की राजनीति कर सुर्खियों और विज्ञापनों के जरिये जनता के बीच बने रहना चाहते हैं। उपाध्याय ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल को ढाई साल से भी अधिक हो गये लेकिन इन ढाई वर्षों में पश्चिम विधानसभा में हमर अस्पताल, हमर क्लिनीक की बिल्डिंगें बनकर तैयार पड़ी हैं वह खण्डहर का रूप लेते जा रही है लेकिन उन कार्यों पर पूर्व मंत्री जी की नजर नहीं जा रही है क्योंकि यह निर्माण पूर्व विधायक एवं कांग्रेस सरकार की देन है। इसीलिये दुर्भावना से ग्रस्त होकर इनके निर्माण को पूरा होने नहीं दिया जा रहा है और जो निर्माण हो गये हैं उनका संचालन नहीं होने दिया जा रहा है। उपाध्याय ने कहा कि रायपुर पश्चिम सहित संपूर्ण छत्तीसगढ़ में साय सरकार का रवैया स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रही है जिस तरह रायपुर शहर के 100 बिस्तर अस्पताल गुढ़ियारी, प्राथ. स्वास्थ्य केन्द्र खोखोपारा, भाठागांव, भनपुरी, लाभांडी, मोवा, राजातालाब, मठपुरैना, चंगोराभाठा, बोरियाकला, आमासिवनी कचना, गोगांव, देवपुरी, रामनगर, हीरापुर, काशीराम नगर, पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर, अटारी और बिरगांव शहर, 50 बिस्तर आयुर्वेदिक अस्पताल जीई रोड, अभनपुर और नवापारा में 50 बिस्तर अस्पताल, प्राथ. स्वास्थ्य केन्द्र तोरला, खिलोरा, चंपारण, उपरवारा, खोरपा, मानिकचैरी, परसदा, आरंग सेक्टर-5 में 100 बिस्तर अस्पताल, सामु. स्वास्थ्य केन्द्र आरंग व मंदिरहसौद, प्राथ. स्वास्थ्य केन्द्र फरफौद, भाजसोज, कुरूदकुटेला, चंदखुरी, रीवा, समोदा, छटेरा, भण्डारपुरी, धरसींवा अंतर्गत माना सिविल अस्पताल, धरसींवा 50 बिस्तर अस्पताल, प्राथ. स्वास्थ्य केन्द्र मांढर, सिलयारी, दोन्देकला, तिल्दा व खरोरा के सामु. स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथ. स्वास्थ्य केन्द्र बंगोली, खैरखुट, फरहदा, मड़ही, जारा-कुम्हारी आदि जगहों की या तो बिल्डिंगें तैयार हैं तो उनका उद्घाटन नहीं हुआ है या फिर कार्य को अधूरा छोड़ दिया गया है, बिल्डिंगें खण्डहर का रूप धारण कर रही है और जो चालू हो गई हैं वहाँ अव्यवस्था का आलम है।
उपाध्याय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुर्भावना और बदले की राजनीति करती है, इसीलिये पूर्व की कांग्रेस सरकार द्वारा स्वास्थ्य जैसे गंभीर विषय को लेकर हमेशा सजग रही और जनता को अधिक से अधिक सुविधा देने का प्रयास करते रही। चूंकि इसका श्रेय कांग्रेस सरकार को ही जायेगा इसलिये भारतीय जनता पार्टी की सरकार इनको नजरअंदाज कर रही है और जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिये तरसा रही है। उपाध्याय ने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रति भारतीय जनता पार्टी उदासीन नजर आती है और इसका खामियाजा भोली-भाली जनता भुगतती है। राजनीति से ऊपर उठकर इन विषयों को गंभीरता से लेना चाहिये ताकि जनता को उसके ही घर के पास बेहतर और सुलभ चिकित्सा व्यवस्था मिल सके।

