प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा की जिद के कारण आम आदमी महंगाई की मार झेलने को मजबूर है।

प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा की जिद के कारण आम आदमी महंगाई की मार झेलने को मजबूर है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की पत्रकारों से चर्चा

भाजपा राज में फिर एक पेपर लीक

रायपुर/21 अगस्त 2026। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज 
ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में BSC II Year का ‘‘एटोमालाजी’’ का पेपर लीक हो गया। इसके पहले पीडब्ल्यूडी की उप अभियंता परीक्षा में खुलेआम नकल हो रही थी। पीएससी की परीक्षा में पेपर जांचने वालों के नाम सोशल मीडिया में चल रहा था। पीएससी की एसआई भर्ती की प्री-परीक्षा के परिणाम में गड़बड़ी सामने आई। आरक्षक भर्ती, वनरक्षक भर्ती में गड़बड़ी की गयी। आरआई पदोन्नति परीक्षा में गड़बड़ी हुई। भाजपा के राज में कोई भी परीक्षा निष्पक्ष नहीं हो पा रही है। सरकार युवाओं का भविष्य बेच रही है।

मोदी गडकरी की जिद के कारण महंगाई बढ़ी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा की जिद के कारण आम आदमी महंगाई की मार झेलने को मजबूर है। ई-20 पेट्रोल के कारण गाड़ियां खराब हो रही है। पेट्रोल में एथेनाल मिलाने के कारण शक्कर की कीमत दुगुनी हो गयी है। पेट्रोल में एथेनाल मिला रहे लेकिन रेट में कोई कमी नहीं किया गया। हर तरफ से आम आदमी को लूटा जा रहा, मिलावटी पेट्रोल का रेट महंगा, शक्कर महंगी, मिठाई एवं खाने के सामान सभी कुछ महंगा हो गया।

सरकार खुली खदानों के गड्ढे बंद कराये

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि एयरपोर्ट के पास ब्लू वाटर में एक युवक डूब गया। अभी तक उनका पता नहीं लगाया जा सका है। ब्लू वाटर वाली जगह पहले गिट्टी खदान थी। राजधानी सहित पूरे प्रदेश में बंद पड़ी खदानों के गहरे गड्ढे घातक रूप में है। नियम है कि खदान बंद होने पर गड्ढों को भरा जाना चाहिए। हम सरकार से मांग करते है कि प्रदेश की खदानों का सर्वे किया जाए तथा बंद खदानों के गड्ढों को भरने की कार्यवाही की जाए।